Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Oxford Covid-19 Vaccine: कोरोना वायरस वैक्सीन का इंतज़ार कर रहे लोगों के लिए एक अच्छी ख़बर आयी है। दुनियाभर में ऑक्सफोर्ड-एस्ट्रेेजेनेका (Oxford-AstraZeneca) की जिस कोविड-19 वैक्सीन से सबकी उम्मीदें लगी हुई हैं, उसे इस्तेमाल के लिहाज से बिल्कुल सुरक्षित पाया गया है। इस वैक्सीन को विशेष ट्रायल्स में 70 फीसदी तक कारगर और सुरक्षित पाया गया है। (Oxford Covid-19 vaccine update)
समाचार एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में, अंतरिम विश्लेषण के पहले पूर्ण परिणामों ने पुष्टि की है कि ऑक्सफोर्ड कोविड-19 वैक्सीन काफी असरदार है। वैक्सीन ट्रायल के दौरान 23,745 में से केवल 3 वॉलिटिंयर्स में गंभीर साइड-इफेक्ट्स देखने को मिले। ऑक्सफोर्ड कोविड-19 वैक्सीन परीक्षणों के अंतरिम परिणामों में पाया गया कि टीका 70 फीसदी मामलों में लक्षणात्मक रोग से बचाता है। जिन्हें दो पूर्ण खुराक दी गई उन पर 62 प्रतिशत टीका असरदार रही और जिन्हें आधा दिया गया उन पर 90 प्रतिशत रही। इस ट्रायल के परिणाम दि लैसेंट (Lancet) मैगजीन में प्रकाशित कए गए।
परिणाम ब्रिटेन और ब्राजील (11,636 लोग) में चरण 3 परीक्षणों के पूर्व-निर्दिष्ट पूल्ड एनालिसिस के आधार पर, ब्रिटेन ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका में 4 ट्रायल में कुल 23,745 लोगों की भागीदारी और सुरक्षा डेटा के साथ है। सभी प्रतिभागी ठीक हो गए हैं या ठीक हो रहे हैं, और परीक्षण में बने हुए हैं।
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की स्टडी ऑथर और डॉक्टर मेरीन वोयसे ने कहा, "इस रिपोर्ट में प्रस्तुत किए गए परिणाम हमारे पहले अंतरिम विश्लेषण से महत्वपूर्ण निष्कर्ष प्रदान करते हैं।"
उन्होंने कहा कि भविष्य के विश्लेषणों में और अधिक डेटा के साथ, हम प्रमुख उपसमूहों में अंतर की जांच करेंगे जैसे कि उम्रदराज, वयस्क, विभिन्न जाति के लोग, खुराक, बूस्टर टीकों का समय, और हम यह निर्धारित करेंगे कि कौन सी प्रतिरक्षा प्रतिक्रियाएं संक्रमण या बीमारी से सुरक्षा के लिए बेहतर हैं।"
इस स्टडी में कहा गया है कि, पिछले परीक्षण के परिणामों में पाया गया है कि टीका एंटीबॉडी और टी सेल प्रतिरक्षा प्रतिक्रियाओं को उभारता है, और 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के वयस्कों में सुरक्षित है, जिसमें उम्रदराज वयस्क भी शामिल हैं।
स्टडी के लीड लेखक प्रोफेसर एंड्रयू पोलार्ड ने कहा, "हमारे निष्कर्षों से पता चलता है कि हमारी वैक्सीन की प्रभावकारिता स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा निर्धारित सीमा से अधिक है।"
सभी 23,745 प्रतिभागियों में गंभीर बीमारी और अस्पताल में भर्ती होने की निगरानी की गई। पहली खुराक के 21 दिनों के बाद से कोविड-19 के लिए 10 मामले दर्ज किए गए थे, सभी नियंत्रण में थे, और दो को गंभीर रूप से वगीकृत किया गया था, जिसमें एक मौत भी शामिल रही। (Oxford Covid-19 vaccine Latest Update)