Food Poisoning In Sangli: महाराष्ट्र में फूड पॉयजनिंग के कारण 160 से अधिक छात्र अस्पताल में भर्ती

सांगली जिले के एक स्कूल में एक साथ 160 छात्रों को फूड पॉयजनिंग के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

WrittenBy

Written By: TheHealthSite Web Desk | Updated : August 29, 2023 3:33 PM IST

Food Poisoning In Sangli: महाराष्ट्र के सांगली जिले से सरकार द्वारा सहायता प्राप्त आवासीय विद्यालय से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां  स्कूल में एक साथ 160 छात्र को फूड पॉयजनिंग के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया। समाचार एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, सांगली जिले में महाराष्ट्र सरकार द्वारा सहायता प्राप्त आवासीय विद्यालय के 160 से अधिक छात्रों को फूड पॉयजनिंग के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अधिकारी द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, 5 से 15 साल की उम्र के सभी छात्रों की हालत अब ठीक है और वे अब खतरे से बाहर हैं। (Food Poisoning In Sangli, Maharashtra In Hind.i)

 हॉस्टल में परोसा गया खाना खाने के बाद बच्चे हुए बीमार

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना रविवार शाम की  है। सांगली जिले के उमडी में एक ‘आश्रम शाला’ है जिसमें आदिवासी छात्रों को पढ़ाया जाता है औऱ घटना इसी स्कूल की है। सांगली के जिला कलेक्टर राजा दयानिधि ने बताया कि स्कूल में बच्चों के लिए जो खाना बनाया गया था उसे खाने के कुछ समय बाद कुछ छात्रों की तबीयत खराब हो गई।  जिसके बाद जिला स्वास्थ्य विभाग की एक टीम ने जांच की और पाया कि स्कूल का खाना- खाने के तुंरत बाद 169 छात्रों को उल्टी ,पेट दर्द ,दस्त और बुखार की समस्या हुई। टीम द्वारा बीमार बच्चों को  तुरंत पास में तहसील के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया और अस्पातल में उनको इलाज के लिए भर्ती कराया गया। बच्चों के स्वास्थ्य में अब सुधार है और वे अब खतरे से बाहर हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source