
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : May 3, 2024 10:07 AM IST
Image credits by: In a rare surgery by Doctors of Max Super Speciality Hospital in Saket, two adrenal tumors that were as big as a watermelon and a football were removed from a 51-year-old man's abdomen. On February 28, the surgeons announced that they have successfully operated on and removed two large-sized adrenal tumors from a patient's abdomen. According to the reports, the patient, Bivash Chandra Tivari, hailing from Bihar, was suffering from extreme appetite loss, constipation, and abdominal distention for two months. He was advised to undergo bilateral adrenalectomy, which was carried out in a 6-hour operation.
Tumor Surgery : ट्यूमर एक ऐसी समस्या है, जिसमें हमारे बॉडी का सेल्स अनियमित रूप से बढ़कर एक जगह एकत्रित हो जाता है। यह शरीर के किसी भी हिस्से में होता है। ट्यूमर होना कई बार घातक हो सकता है, मुख्य रूप से यह कैंसर का कारण भी होता है। अभी तक आपने व्यक्ति के शरीर में ट्यूमर का आकार हमेशा छोटा देखा होगा, लेकिन क्या आपने किसी व्यक्ति के शरीर में 16.7 किलो के ट्यूमर होने के बारे में सुना है? जी हां, हाल ही में एक खबर सामने आई है, जिसमें एक 27 वर्षीय व्यक्ति के पीठ से 16.7 किलोग्राम वजन का ट्यूमर निकलता है। यह ट्यूमर करीब 10 घंटे की लंबी सर्जरी के बाद शरीर से बाहर निकाला गया है।
गुरुग्राम में स्थित फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट के डॉक्टर्स का कहना है कि पीड़ित मरीज 2008 से 58x50 सेंटीमीटर आकार के गैर-कैंसर ट्यूमर की परेशानी से जूझ रहा था। इस ट्यूमर को हटाने के लिए व्यक्ति ने विभिन्न देशों के अस्पतालों में अपना इलाज कराया, लेकिन ट्यूमर के आकार और जटिलताओं की वजह से डॉक्टर्स से सर्जरी के लिए मना कर दिया। अस्पताल में मरीज का पूरी तरह से मूल्यांकन किया गया, जिसमें शुरुआती में ब्लीडिंग के जोखिमों को कम करने के लिए मरीज के शरीर की करीब 11 महत्वपूर्ण ब्लड वेसेल्स को अवरुद्ध किया गया, जिसमें दो प्रक्रियाएं शामिल की गई थीं।
ट्यूमर की स्किन से ही सर्जरी को किया कवर
डॉक्टर का कहना है कि मरीज के ट्यूमर के पास बड़ी धमनियां थी, जो मरीज के पीछ पर पूरी तरह से फैली हुई थी। इन धमनियों ने मरीज के शरीर का लगभग 18 फीसदी ऊपरी हिस्सा कवर किया था। इसके बाद सर्जरी के बाद इस क्षेत्र को कवर करना काफी मुश्किल भरा काम था। इसे कवर करने के लिए डॉक्टर्स से जांघों के बजाय ट्यूमर की स्किन का ही इस्तेमाल किया, क्योंकि यह ट्यूमर गैर-कैंसर वाला ट्यूमर था।
Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.