6 वर्षों में भारत में ओरल कैंसर के मामलों में 114 % की हुई वृद्धि, जानें इससे कैसे करें अपना बचाव

ग्लोबोकैन 2018 की इंडिया फैक्ट शीट के अनुसार, 2012 में 56,000 मामलों से 2018 में होंठ और मुंह के कैंसर से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़कर 119,992 हो गई जो इन 6 वर्षों में 11.4% बढ़ी है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : November 17, 2018 2:14 PM IST

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि पिछले छह वर्षों में भारत में होंठ और मुंह के कैंसर के मामलों में दोगुना इजाफा हुआ है। बुधवार को इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कैंसर प्रिवेंशन एंड रिसर्च द्वारा साझा किए गए नवीनतम आंकड़ों से पता चला है कि 2012 में 10 लाख के मुकाबले 2018 में पूरे देश में कैंसर के लगभग 11.5 लाख मामले दर्ज किए गए थे। ग्लोबोकैन (GLOBOCAN) 2018 की इंडिया फैक्ट शीट के अनुसार, 2012 में 56,000 मामलों से 2018 में होंठ और मुंह के कैंसर से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़कर 119,992 हो गई जो इन 6 वर्षों में 11.4% बढ़ी है।

होंठों पर भी होता है कैंसर, इन लक्षणों से करें पहचान

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, ओरल कैंसर के मामलों में भारी वृद्धि शराब और तंबाकू उत्पादों की बढ़ती खपत का परिणाम है। नए आंकड़ों से यह भी पता चला है कि 2012 में 7 लाख कैंसर से संबंधित मौतों के साथ भारत में कैंसर से संबंधित मौत भी 12% बढ़ी है, जो इस वर्ष 7.8 लाख हो गई है। आंकड़ों से यह भी पता चला है कि 2012 में 145,000 से स्तन कैंसर के मामलों में 10% की वृद्धि हुई और 2018 में 162,468 हो गई। सितंबर में, आईएआरसी के कैंसर सर्विलेंस सेक्शन ने अपना लेटेस्ट ग्लोबल कैंसर डाटा द ग्लोबोकैन 2018 जारी किया।

कैंसर का पता चलते ही समय पर इलाज कराना जरूरी : विशेषज्ञ

कैसे करें ओरल कैंसर से बचाव

ओरल कैंसर का बचाव संभव है, जब शुरुआत में ही इसकी पहचान कर ली जाए। हालांकि, ओरल कैंसर से बचने का कोई भी ऐसा सिद्ध किया हुआ तरीका नहीं हैं, लेकिन जीवनशैली में कुछ खास बदलाव लाकर आप इससे बच सकते हैं। इसके लिए इन बातों को जीवनशैली में जरूर शामिल करें...

- तंबाकू खाने की आदत है, तो इस आदत को छोड़ दें। इस आदत को छोड़ने के लिए जो भी करना पड़े, वह काम करें।

- अल्कोहल का सेवन भी बहुत कम करें।

ई-सिगरेट अधिक पीने से बढ़ता है मुंह के कैंसर का खतरा

- बहुत देर तक धूप में रहने से बचें। धूप में निकलते हैं तो 30 या इससे भी अधिक एसपीएफ वाला लिप बाम यूज करें।

- हेल्दी डायट लें। ताजे फल और सब्जियों को अधिक शामिल करें। जंक और प्रोसेस्ड फूड का सेवन कम करें।

- कई शोध में यह बात सामने आई है कि जो लोग हेल्दी डायट लेते हैं, रेगुलर एक्सरसाइज करते हैं, उनमें किसी भी तरह के कैंसर होने का खतरा काफी कम होता है।

सुपारी चबाने की आदत छोड़ दें, हो सकती हैं ये 4 गंभीर बीमारियां

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.