AIIMS में 25 जून से शुरू होंगी ओपीडी सेवाएं, ये होंगे नए नियम

एम्स में 25 जून से कुछ नए नियमों के साथ ओपीडी सेवाएं फिर से शुरू करने का फैसला लिया गया है। नए नियम के मुताबिक एक दिन में महज 15 मरीजों को ही देखा जाएगा।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Published : June 26, 2020 12:47 PM IST

कोरोना वायरस के चलते अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी AIIMS में लंबे समय से ओपीडी सेवाएं बंद थी, लेकिन इसे जल्द ही फिर से बहाल किया जाएगा। दिल्ली स्थित एम्स हॉस्पिटल में पिछले तीन महीनों से ओपीडी सेवाओं को बंद किया गया है। लेकिन 25 जून से कुछ नए नियमों के साथ फिर से शुरू करने का फैसला लिया गया है।

नए नियम के मुताबिक एक दिन में महज 15 मरीजों को ही देखा जाएगा। जिसमें आउट पेशेंट विभाग (ओपीडी) सेवाएं, पुराने और फॉलो अप मरीजों के लिए उपलब्ध होंगी। हालांकि कुछ नए मरीजों को भी देखा जाएगा। ओपीडी फिर से खोलने के पहले चरण में शाम के विशेष क्लीनिकों के लिए किसी भी मरीज को कोई नई अपॉइंटमेंट नहीं दी जाएगी। सर्कुलर में कहा गया है कि यह विभागों का विशेषाधिकार होगा कि वे मरीजों को सीधे बुलाएं या टेली-परामर्श के माध्यम से उनकी स्क्रीनिंग करें।

एम्स में शुरू होंगी ओपीडी सेवाएं एम्स में शुरू होंगी ओपीडी सेवाएं

कोरोना वायरस से बचने के लिए सफाई है जरूरी

तमाम तरह की रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना वायरस से बचने के लिए साफ सफाई बहुत जरूरी है। चीन के मरीजों पर किए अध्ययन में साफ हुआ है कि साफ सफाई के अभाव में ही वहां मरीजों का आंकड़ा इतनी तेजी से बढ़ा है। इसलिए खुद को इस गंभीर बीमारी से बचाने के लिए खुद की वह अपने आसपास सफाई रखें। खाना खाने से पहले हाथ धोएं, बाहर से घर में आने के तुरंत बाद हाथ धोएं, शौच के बाद हाथ और पैर की सफाई ठीक से करें। इस दिनों कच्चे मांस और समुद्री जीवों का मांस खाने से बचें।

भीड़ वाली जगहों से बचें

देश के प्रधानमंत्री भी इस बात की अपील कर चुके हैं कि संक्रमण से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग रखें। बाहर जाते वक्त मुंह पर मास्क पहनें। अगर आप बस, मेट्रो का सफर कर रहे हैं तो मास्क के साथ दस्तानों का भी उपयोग करें।

सर्दी-जुकाम और बुखार से बचें

कोरोना वायरस का मुख्य लक्षण सर्दी-जुकाम और बुखार है। आपको इन बीमारियों से खुद को बचाना है। इसके अलावा आपको सर्दी-जुकाम और बुखार वाले इंसान से जरूरी बचाव भी करना है। किसी भी इंसान के छींक से खुद को दूर रखना है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source