Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Health news: मलेरिया दुनिया की सबसे खतरनाक मच्छर जनित बीमारियां में से एक है, दुनियाभर में हर साल लाखों लोग इस बीमारी से ग्रसित होते हैं। यह बीमारी सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया के कई बड़े-बड़े देशों को भी प्रभावित कर रही है। यह दरअसल एक पैरासाइट इंफेक्शन है, जो प्लाज्मोडियम फाल्सीपेरम नामक के एक खास तरह के परजीवी से फैलता है और यह परजीवी एक खास तरह से मच्छर में पाया जाता है, जो इंसानों को काटते हैं। यह एक जानलेवा बीमारी है और दुनियाभर में एक साल में इस बीमारी से लगभग 4 लाख लोगों की मौत हो जाती है। हालांकि, अच्छी खबर यह है कि वैज्ञानिकों ने एक खास तरह की वैक्सीन बनाई है, जिसकी सिर्फ एक ही बूस्टर डोज मलेरिया से 80 प्रतिशत सुरक्षा प्रदान करेगी। (Malaria vaccine in hindi)
मलेरिया के विरुद्ध सुरक्षा प्रदान करने वाले इस R21 टीके का ट्रायल ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में किया गया। ट्रायल के बाद रिसर्चर्स ने पाया कि यह वैक्सीन खतरनाक मलेरिया विरुद्ध 80 प्रतिशत सुरक्षा प्रदान करेगा। खबरों के अनुसार अगले साल तक यह टीका मार्केट में आ जाएगा। यहां तक किसी हर साल इसकी 10 करोड़ डोज तैयार करने की डील भी की जा चुकी है।
हालांकि, वैज्ञानिकों द्वारा तैयार की गई R21 मलेरिया की पहली नहीं दूसरी वैक्सीन है। प्रोफेसर हिल के अनुसार इस वैक्सीन को कम पैसों में तैयार किया जा सकता है। उम्मीद है कि इस वैक्सीन से ज्यादा से ज्यादा लोगों की जान बचाने में सफलता मिलेगी।
R21 का परीक्षण करने वाले रिसर्चर के अनुसार अगले साल तक इस वैक्सीन का वितरण शुरू किया जा सकता है। उसके बाद ही यह वैक्सीन भारत में उपलब्ध हो पाएगी। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के पास इस वैक्सीन को बनाने का लाइसेंस होगा। उम्मीद है कि भारत में R21 के ट्रायल के बाद और सरकार से सहमति मिलने के बाद लोगों तक ये वैक्सीन पहुंच पाएगी।