प्याज़ खाने के पाँच कारण

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Published : September 1, 2014 4:56 PM IST

onion- article

प्याज़ कच्चा हो या पका हुआ हो दोनों ही हालत में उसका फ्लेवर (स्वाद और महक) बहुत तीखा होता है। प्याज़ के बिना कोई भी खाना पकाने की बात सोच ही नहीं सकता है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी यह बहुत लाभदायक होता है। यहाँ कुछ कारण दिए जा रहे हैं-

1.आपके दिल को स्वस्थ रखता है

दिल का दौरा पड़ने के प्रधान कारणों में एक कारण कोलेस्ट्रॉल भी है। आजकल तो दिल की बीमारी की समस्या समय के साथ बढ़ती जा रही हैं। इसलिए कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रखना ज़रूरी हो गया है। प्याज़ में सल्फ़र का यौगिक होता है जो रक्त में  कोलेस्ट्रॉल के स्तर को और ट्राइग्लिसराइड  को कम करने में मदद करता है।

2.प्रतिरक्षा क्षमता को उन्नत करता है

प्याज़ में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स होते हैं विशेषकर विटामिन सी, जो प्रतिरक्षा क्षमता को उन्नत करने में हमारी मदद करते हैं। प्रतिरक्षा क्षमता उन्नत होने से बीमारियों और संक्रमणों से शरीर आंतरिक रूप से लड़ने में सक्षम होकर इनको हमसे दूर रखने में समर्थ हो पाता है।

3.तनाव को कम करता है

प्याज़ में क्वरसेटिन नाम का एक यौगिक होता है, जो दर्द दूर करने में मदद करता है। इसके कारण यह दर्द, अवसाद/निराशा और चिन्ता को कम करने में सहायता करता है। अगर बहुत परिश्रम व‍ाला दिन बिताकर आए हैं तो खाना के साथ कच्चा प्याज़ खाने की कोशिश कीजिए, इससे थकान कुछ हद तक कम होता है। जो अनिद्रा रोग से ग्रस्त होते हैं, उन्हें भी इससे लाभ मिलता है।

4. कैन्सर से रक्षा करता है

कोशिकाओं में फ्री रैडिकल्स के क्षति के कारण कैन्सर होता है। प्याज़ में जो एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं वह इसको स्वास्थ्यवर्द्धक बनाते हैं और कैन्सर को दूर रखने में मदद करते हैं।

5.त्वचा के लिए अच्छा होता है:

प्याज़ में जो एन्टीऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं वे उम्र के साथ पड़ने वाली झुर्रियों और बारीक रेखाओं से बचाते हैं। एन्टीबैक्टिरीयल  (प्रतिजीवाणु-बीमारी को रोकने की क्षमता), एंटी इंफ्लैमटेरी (सूजन और जलन को कम करता है ) गुण के कारण प्याज़ मुँहासों के उपचार में भी सहायता करता है।

चित्र स्रोत: Getty Images

इस विषय से संबंधित और आर्टिकल्स:

हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और वाद-विवाद में भाग लेने के लिए हमारा फॉरम विज़ट कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source