20 रुपये की आपकी फेवरेट ड्रिंक आपको जवानी में बना सकती है गंजा! स्टडी में दावा हफ्ते में एक बार भी पीना खतरनाक

क्या आप जानते हैं कि आपके ही लाइफस्टाइल में मौजूद एक अहम चीज आपको बालों को उड़ाने और आपको गंजा बनाने का काम कर रही है?

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : January 7, 2023 12:38 PM IST

इस बात में कोई दो राय नहीं कि लोगों का लाइफस्टाइल बहुत तेजी से चेंज हुआ है और इस बदले हुए लाइफस्टाइल में चीजें इतनी तेजी से बदली हैं कि हमारा खान-पान सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। देर रात तक काम करना, मोबाइल फोन की स्क्रीन से चिपके रहना, कंप्यूटर पर काम करना, अनहेल्दी फूड्स का अधिक सेवन ये सभी चीजें ऐसी हैं, जो हमारे लाइफस्टाइल का हिस्सा बन गई हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके ही लाइफस्टाइल में मौजूद एक अहम चीज आपको बालों को उड़ाने और आपको गंजा बनाने का काम कर रही है? अगर नहीं तो आइए आपको बताते हैं कौन सी है ये चीज और कैसे बना रही है आपको गंजा।

लाइफस्टाइल से गंजापन

चीन की शिंहुआ यूनीवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने एक रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा किया है। 'जर्नल न्यूट्रिएंट्स' में प्रकाश‍ित एक शोध के मुताबिक, खाने में बेकिंग सोडाका ज्यादा इस्तेमाल और सोडा का नियमित सेवन पुरुषों में असमय गंजापन बढ़ा रहा है। हालांकि राहत की बात ये है कि आप अपने लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव कर इस परेशानी से बच सकते हैं।

महिलाओं या फिर पुरुष किसे ज्यादा खतरा

पुरुषों पर सामने ये चौंकाने वाली रिसर्च कई अहम बातें सामने रखती हैं। शोध में पुरुषों को बाल झड़ने का खतरा 57% अधिक बताया गया है। दरअसल शोधकर्ताओं ने 18 से 45 साल की उम्र के 1028 हेल्दी पुरुषों पर ये अध्ययन किया और पाया कि वे पुरुष जो दिन में कम से कम एक बार सोडा पीते हैं उन्हें बाल झड़ने का खतरा 57 फीसदी ज्यादा होता है। यानि अगर आपकी 18 साल है और आप बहुत ज्यादा सोडा पीते हैं तो आपको अब सावधान होने की जरूरत है क्योंकि तेजी से बाल जल्दी झड़ने का सीधा मतलब है जल्‍दी गंजा होना। इसलिए जितना हो सके उतना सोडा कम पिएं।

सोडा पीना क्यों खतरनाक

शिंहुआ यूनीवर्सिटी द्वारा किए गए शोध में ये भी सामने आया है कि सोडा पीना ही आपकी सेहत के लिए खतरनाक है। रिपोर्ट के मुताबिक, अगर एक पुरुष हफ्ते में सिर्फ एक बार भी सोडा पीता है तो उसे 21 फीसदी तक बालों के झड़ने का खतरा अधिक होता है। यही खतरा बढ़कर तब 26 फीसदी हो जाता है तब-जब आप सप्ताह में दो से चार बार सोडा पीते हैं। इसका सीधा मतलब ये है कि सोडा का नियमित सेवन आपके लिए खतरे से खाली नहीं है, जो कि आपके सिर पर से बालों को उड़ाने का काम करता है।

किस उम्र में खतरा ज्यादा

शोधकर्ताओं के मुताबिक, खराब खान-पान की वजह से शरीर में न्यूट्रिएंट की कमी की वजह से करीब दो-तिहाई लोग महज 35 साल की उम्र में गंजेपन का शिकार हो जाते हैं। क्लीवलैंड क्लिनिक की डाटा स्टडी ये बताती है कि ज्यादातर पुरुष 50 साल की उम्र तक गंजेपन का शिकार होते हैं जबकि खराब लाइफस्टाइल पुरुषों को 21 साल की उम्र से पहले ही 25 फीसदी तक गंजा बना देता है या फिर उन्हें बालों के झड़नेकी समस्या हो जाती है। ये समस्या उम्र के साथ-साथ बढ़ती जाती है और उम्र के साथ-साथ आप गंजे हो जाते हैं।

बालों को बचाने के लिए छोड़ दें ये चीजें

शोधकर्ताओं का कहना है कि सोडा में मौजूद शुगर बहुत हानिकारक होती है, जो बालों के झड़ने में अहम भूमिका निभाती है। शोध के मुताबिक, बालों के झड़ने के पीछे मौजूद जो दूसरी चीजें हैं उनमें शामिल हैंः

1-तला-भुना खाना

2-शुगर फूड्स

3-आइसक्रीम

4- मिठाइयां

इन सभी चीजों के शौकीन लोगों को इनसे तुरंत दूरी बनाने की जरूरत है क्योंकि ये गंजापन बढ़ाने का काम करती हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source