Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Lumpy Skin Diseases In South Korea: साउथ कोरिया में लम्पी स्किन डिजिज का एक और नया मामला सामने आने के बाद चिंता बढ़ती दिखायी दे रही है। इस नये केस को जोड़कर अब साउथ कोरिया में लम्पी स्किन के कुल 15 मामलों (Total cases of Lumpy skin diseases in South Korea till today) की पुष्टि की गयी है। दक्षिण कोरिया के कृषि, खाद्य एवं ग्रामीण मामलों के मंत्रालय द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक, लम्पी स्किन डिजिज का यह नया केस राजधानी सियोल (Seoul) से लगभग 147 किलोमीटर दूर स्थित एक फॉर्म में पाया गया है।
यह केस मिलने के बाद मिनिस्ट्री ने इस फार्म और आसपास स्थित अन्य 6 फार्म्स और उनसे जुड़ी सभी यूनिट्स को तत्काल प्रभाव से 24 घंटों के लिए काम बंद करने के आदेश दे दिए हैं।
एजेंसी रिपोर्ट्स के अनुसार, लम्पी स्किन डिजिज को फैलने से रोकने के लिए जरूरी उपाय (measures to prevent Lumpy skin disease) अपनाए जा रहे हैं। एक सप्ताह पहले ही सियोल के पास एक और फार्म का पता लगाया गया था जहां एलएसडी के संदिग्ध मामले पाए गए।
बता दें कि एलएसडी या लम्पी स्किन डिजिज एक बहुत ही संक्रामक बीमारी (LSD is a infectious diseases) है जो जानवरों से इंसानों में फैल सकता है। यह गाय, भैंस और अन्य पालतू जानवरों में अधिक पाया जाता है। इन जानवरों की स्किन पर बैठने वाले मच्छर और अन्य परजीवी (जो खून पीते हैं) कीड़ों के माध्यम से एक जानवर से दूसरे जानवर तक फैलता है। वहीं, इन जानवरों के सम्पर्क में आनेवाले लोगों में भी यह बीमारी फैल सकती है।
लम्पी स्किन डिजिज में स्किन पर रैशेज, तेज, बुखार और भूख ना लगने जैसे लक्षण (symptoms of lumpy skin disease) दिखायी दे सकते हैं। लम्पी स्किन डिजिज से संक्रमित जानवरों में दूध का उत्पादन धीरे-धीरे कम हो जाता है। वहीं, लम्पी डिजिज के गम्भीर मामलों में जानवरों की मौत (death due to lumpy skin diseases) भी हो जाती है।
बता दें कि, नवंबर 2023 में दक्षिण कोरिया में लम्पी स्किन डिजिजका पहला मामला पाया गया था। एलएसडी के प्रसार को रोकने के लिए, दक्षिण कोरिया के कृषि मंत्रालय ने एक जेनेटिक डायग्नोस्टिक किट को बाजार में उतारने की घोषणा भी है। मंत्रालय के बयान के अनुसार साल 2025 की शुरूआत में यह किट बाजार में उपलब्ध होगी।