Coronavirus Vaccine Update: ब्रिटेन की एक और वैक्सीन का होगा ह्यूमन ट्रायल, इम्यूनिटी बूस्ट करने का दावा

ब्रिटने में नई कोरोनावायरस वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल शुरू हो गया है। इस वैक्सीन को लेकर वैज्ञानिकों का दावा है कि इससे इंसानों की इम्यूनिटी मजबूत होती है।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : June 26, 2020 11:54 AM IST

Britain Coronavirus Vaccine : कोरोनावायरस की कई वैक्सीन का ट्रायल चल रहा है। इस बीच ब्रिटेन में एक और नई कोरोनावायरस वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल शुरू हो गया है। इस वैक्सीन को लेकर वैज्ञानिकों का दावा है कि इससे इंसानों की इम्यूनिटी मजबूत होती है। इसे लेकर कहा जा रहा है कि जानवरों पर हुए ट्रायल में इस वैक्सीन (Britain Coronavirus Vaccine) के काफी अच्छे परिणाम दिए थे।

300 लोगों पर होगा ह्यूमन ट्रायल

लंदन के इंपीरियल कॉलेज में 300 लोगों के ऊपर वैक्सीन का ट्रायल किया जाएगा। इंपीरियल कॉलेज के प्रोफेसर रॉबिन शटोक इस प्रोजेक्ट की अगुवाई कर रहे हैं।  ब्रिटेन में कोरोना की यह दूसरी वैक्सीन है, जो ह्यूमन ट्रायल के फेस पर चल पहुंच चुकी है। इससे पहले ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक एक अन्य वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल (Britain Coronavirus Vaccine) कर रहे हैं।

अगले साल हो सकता है प्रोडक्शन

वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि अक्टूबर तक पहले चरण का ह्यूमन ट्रायल हो जाएगा, इसके बाद इसका दूसरा चरण शुरू हो जाएगा। 6000 लोगों पर इस वैक्सीन का परीक्षण करने की योजना है। इंपीरियल कॉलेज के टीम द्वारा संभावना जताई गई है कि वैक्सीन का प्रोडक्शन 2021 में शुरू कर दिया जाएगा।

अन्य वैक्सीन से है अलग

विश्व में अबतक जिन वैक्सीन का परीक्षण चल रहा है, उनमें से अधिकतर कमजोर वायरस या फिर उसका परिवर्तित रूप है। वहीं, इंपीरियल कॉलेज की ये वैक्सीन जेनेटिक कोड के सिंथेटिक स्ट्रैंड का इस्तेमाल करके वायरस के प्रभाव को खत्म करेगी। ये वैक्सीन मांसपेशियों में इजेक्ट होने के बाद स्पाइक प्रोटीन बनाने में मदद करती है।

दुनिया भर में 13 वैक्सीन का हो रहा है क्लिनिकल ट्रायल 

कोरोनावायरस की वैक्सीन को लेकर दुनिया में 120 से अधिक प्रतिभागी काम कर रहे हैं। इनमें से 13 वैक्सीन का क्लिनिकल ट्रायल शुरू हो चुका है। इन वैक्सीन में से चीन का सबसे अधिक वैक्सीन है। चीन में 5, अमेरिका में 3, ब्रिटेन में 2, ऑस्ट्रेलिया, रूस और जर्मनी में 1-1 वैक्सीन का क्लिनिकल ट्रायल चल रहा है।

Coronavirus Vaccine Updates: नाइजीरियाई वैज्ञानिकों को मिली बड़ी सफलता, कोरोनावायरस वैक्सीन बनाने का कर रहे हैं दावा

WHO ने दी चेतावनी, ऑक्सीजन की कमी के कारण दुनिया में बढ़ सकता है मौत का आंकाड़ा

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source