Long Covid Symptoms: कोविड से उबरने वाले 3 में से 1 व्यक्ति में दिखे लॉन्ग कोविड के लक्षण, रिसर्च से हुआ खुलासा

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के अनुसार, कोविड संक्रमण से उबरने के बाद भी हर 3 में से 1 मरीज में लॉन्ग कोविड के लक्षण रहते ही हैं। (Long Covid Symptoms Post Recovery)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 30, 2021 2:26 PM IST

Long Covid Symptoms Post Recovery : पोस्ट-कोविड कॉम्प्लिकेशन्स (Post-Cvid-19 Complications) या लॉन्ग कोविड के लक्षणों से जुड़ी एक स्टडी में चौंकानेवाले खुलासे किए गए हैं। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी  के शोधकर्ताओं के अनुसार, कोविड संक्रमण से उबरने के बाद भी हर 3 में से 1 मरीज में लॉन्ग कोविड के लक्षण रहते ही हैं। (Long Covid Symptoms) बता दें कि, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी (University of Oxford) और नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ रिसर्च (National Institute for Health Research) के एक्सपर्ट्स की टीम ने इस स्टडी का आयोजन किया। स्टडी के दौरान कोविड-19 संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों के स्वास्थ्य में होने वाले बदलावों और उन्हें महसूस होनेवाली समस्याओं के बारे में समझने के लिए विश्लेषण किया गया। (Long Covid Symptoms Post Recovery In Hindi)

 37 फीसदी लोगों में दिखे लॉन्ग कोविड के लक्षण

साइंस जर्नल पीएलओएस मेडिसिन ( PLOS Medicine) में प्रकाशित इस स्टडी के परिणामों के आधार पर शोधकर्ताओं का कहना है कि, लगभग 37 प्रतिशत लोगों में कोविड-19 इंफेक्शन (Covid-19 Infection) के 3 से 6 महीनों के पश्चात भी कई प्रकार की समस्याएं और लक्षण देखी गयीं। एक्सपर्ट्स के अनुसार इन पीड़ितों में लॉन्ग कोविड के जो सबसे प्रमुख लक्षण (Long Covid Symptoms Post Recovery ) देखे गए वह हैं-

  • सांस लेने में समस्या (Breathing related problems)
  • बदन दर्द (Body Pain )
  • अत्यधिक थकान (Extreme Fatigue)
  • चिंता और डिप्रेशन (Depression) जैसी मानसिक समस्याएं
  • पेट से जुड़ी गड़बड़ियां और तकलीफें (Stomach ailments)

रिकवरी के 6 महीने बाद भी दिखे लक्षण

रिसर्च के दौरान शोधकर्ताओं द्वारा 2 लाख 70 हजार ऐसे लोगों की केस स्टडी की गयी जिन्हें अतीत में कोविड-19 संक्रमण हुआ था और जो अब रिकवर हो रहे हैं। शोधकर्ताओं का कहना है कि,

  • अध्ययन के दौरान उन्होंने देखा कि एक तिहाई से अधिक कोविड मरीजों में इंफेक्शन के 3-6 महीने बाद भी लॉन्ग कोविड का कम से कम एक लक्षण मौजूद था।
  •  बुजुर्गों और पुरुषों को सांस लेने में तकलीफ और मानसिक समस्याएं अधिक देखनी पड़ी।
  • जबकि युवाओं और महिलाओं ने सिर दर्द और पेट की समस्या अधिक देखी गयी।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.