अमेरिका में कोविड-19 की दोनों डोज लेने के बाद भी लोगों में मिल रहे ओमीक्रोन वेरिएंट, 59 देशों तक फैला ओमीक्रोन 

यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन ने कहा है कि 43 मामलों में ओमीक्रोन वेरिएंट को जिम्मेदार ठहराया गया था, जिनमें से 34 लोगों ने अपना टीका पूरा कर लिया था। 

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : December 11, 2021 1:05 PM IST

यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन (सीडीसी) की रिपोर्ट के अनुसार, संयुक्त राज्य अमेरिका में अब तक मिले ओमीक्रोन वेरिएंट के 43 कोविड-19 मामलों में से अधिकांश वे लोग शामिल हैं जो फुली वैक्सीनेटेड थे, यानी जिन लोगों को कोरोना के खिलाफ दोनों टीके लगाए जा चुके हैं। इसके अलावा एक तिहाई लोग ऐसे हैं, जिन्होंने कोरोना की बूस्टर डोज ली थी।

रिपोर्ट में सीडीसी ने कहा है कि, ओमीक्रोन वेरिएंट के कुल 43 मामलों में से 34 लोगों को कोविड-19 की दोनों डोज लगाई गई थी। इनमें से 14 लोगों को बूस्टर डोज भी दिया गया था। हालांकि, बूस्टर डोज लेने के 14 दिनों के अंदर ही 5 मामले सामने आए।

जबकि ओमीक्रोन वेरिएंट के मामले कम है, मगर फिर भी यह चिंताजनक है क्योंकि, कोरोनावायरस की वैक्सीन इस उच्च प्रसार वाले नए वेरिएंट के खिलाफ कम सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं।

ओमीक्रोन के कुल मामलों में 25 लोग 18 से 39 वर्ष की आयु के थे, जिनमें से 14 लोगों ने अंतररष्ट्रीय यात्राएं की थी। इससे पहले 6 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हुए थे।

अमेरिका में 1 दिसंबर को हुई थी ओमीक्रॉन वेरिएंट की पहचान

बता दें कि अमेरिका में ओमी क्रोन वेरिएंट के पहले मामले की पहचान 1 दिसंबर को हुई थी, यह व्यक्ति फुली वैक्सीनेटेड था, और उसने दक्षिण अफ्रीका की यात्रा की थी सीडीसी ने यह भी कहा है कि इंटरनेशनल यात्राओं के इतिहास वाले व्यक्ति में लक्षण शुरू होने की शुरुआती तारीख 15 नवंबर थी। अमेरिका में कोरोना का डेल्टा वेरिएंट 99% मामलों के लिए जिम्मेदार है, लेकिन दक्षिण अफ्रीका की रिपोर्ट से पता चलता है कि ओमीक्रोन वेरिएंट बहुत ही ज्यादा संक्रामक है।

57 देशों तक फैला ओमीक्रोन वेरिएंट

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार के स्वास्थ्य सचिव लव अग्रवाल ने शुक्रवार को बताया कि 24 नवंबर तक सिर्फ 2 देशों ने ओमीक्रोन वेरिएंट की सूचना दी थी, जो अब बढ़कर 59 देशों तक पहुंच गया है, जहां 2936 मामले दर्ज किए गए हैं जबकि 78000 से ज्यादा मामले संदिग्ध है जिनकी जांच की जा रही है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source