LIVE

COVID-19 Live Updates: भारत में ओमिक्रोन के मामले हुए 961, दिल्ली 263 केसेस के साथ टॉप पर

भारत समेत कई देशों में ओमिक्रोन तेजी से फैल रहा है। जानिए ओमिक्रोन से जुड़ी पल-पल की जानकारी।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : December 30, 2021 6:45 PM IST

  • देश में पिछले 24 घंटों में ओमिक्रोन वेरिएंट के 180 नए मामले सामने आए हैं। देश में ओमिक्रोन मामलों की कुल संख्या 961 हो गई।
  • 320 लोग पूरी तरह से स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।
  • दिल्ली 263 मामलों के साथ शीर्ष पर है। महाराष्ट्र में अब तक 252 मामले सामने आ चुके हैं।
  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि ओमिक्रोन वेरिएंट अब तक 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैल चुका है।
  • दिल्ली में पाए गए कुल 263 ओमिक्रोन मामलों में से 57 को छुट्टी दे दी गई है।
  • 97 मामलों के साथ गुजरात देश का तीसरा सबसे ओमिक्रोन प्रभावित राज्य है।
  • अन्य राज्यों में, राजस्थान में ओमिक्रोन के 69, केरल में 65, तेलंगाना में 62 मामले थे। तमिलनाडु में यह संख्या 45, कर्नाटक में 34 मामले दर्ज किए हैं।
  • दिल्ली में दैनिक कोरोना मामलों में भी उछाल देखी गई है, क्योंकि संक्रमण दर 1.29 % तक पहुंच गया है।
  • दिल्ली में बुधवार को 923 नए मामले सामने आए। यहां एक्टिव केसेस भी पिछले 6 महीनों में सबसे अधिक 2,191 हो गए हैं।

यहाँ अपडेट फॉलो करें

    Load More