LIVE

COVID-19 Live Updates: पुड्डुचेरी में ओमिक्रोन वेरिएंट से संक्रमित 2 मामले हुए दर्ज

भारत समेत कई देशों में ओमिक्रोन तेजी से फैल रहा है। जानिए ओमिक्रोन से जुड़ी पल-पल की जानकारी।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : December 28, 2021 8:07 PM IST

  • COVID-19 Live Updates: पुड्डुचेरी में मंगलवार को कोरोनावायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन से दो लोग संक्रमित पाए गए हैं।
  • स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के निदेशक डॉ. जी श्रीमालु के अनुसार, एक मरीज की उम्र 80 वर्ष है, जो कांदाक्राथोट्टाम का रहने वाला है।
  • वहीं, दूसरी मरीज युवती है, जो 20 वर्ष की है, जो पुड्डुचेरी और विल्लुपुरम सीमा पर नावारकुलम ,लासपेट की रहने वाली है।
  • स्वास्थ्य विभाग इन दोनों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रहा है।
  • ओमिक्रोन, डेल्टा विषाणु जितना घातक नहीं है, लेकिन इसके फैलने की रफ्तार काफी अधिक है। ऐसे में हॉस्पिटल में मरीजों की भीड़ बढ़ने से सेहत विभाग का ढांचा चरमरा सकता है।

यहाँ अपडेट फॉलो करें

    Load More