LIVE

COVID-19 Live Updates: आंध्र प्रदेश में 2 और ओमिक्रोन मामले सामने आए, कुल संख्या 4 हुई

भारत समेत कई देशों में ओमीक्रोन तेजी से फैल रहा है। जानिए ओमिक्रोन से जुड़ी पल-पल की जानकारी।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : December 24, 2021 2:53 PM IST

  • COVID-19 Live Updates:आंध्र प्रदेश ने शुक्रवार को दो नए ओमिक्रॉन मामले दर्ज किए, जिससे राज्य में ओमिक्रॉन से संक्रमित लोगों की संख्या चार हो गई।
  • स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि पिछले सप्ताह आए दो अंतरराष्ट्रीय यात्रियों में इस प्रकार का पता चला था।
  • 19 दिसंबर को कुवैत से आई 41 वर्षीय महिला विजयवाड़ा पहुंचने के बाद पूर्वी गोदावरी जिले के नेदुनुरु पेडापलेम गांव के लिए रवाना हुई थी। इस महिला के ओमिक्रोन से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।
  • दूसरे मामले में 15 दिसंबर को संयुक्त अरब अमीरात से विशाखापत्तनम पहुंचे एक 33 वर्षीय व्यक्ति को कोविड से संक्रमित पाया गया था।

यहाँ अपडेट फॉलो करें

    Load More