Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Omicron Variant On Human Skin: स्टडी का दावा, अन्य वेरिएंट्स की तुलना में त्वचा पर अधिक समय तक जिंदा रहता है ओमिक्रोन

एक नयी स्टडी में यह दावा किया गया है कि,मानव त्वचा पर ओमिक्रोन वेरिएंट (omicron on human skin) लगभग 21.1 घंटे तक एक्टिव रह सकता है।

Omicron Variant On Human Skin: स्टडी का दावा, अन्य वेरिएंट्स की तुलना में त्वचा पर अधिक समय तक जिंदा रहता है ओमिक्रोन

Written by Sadhna Tiwari |Updated : March 25, 2022 3:39 PM IST

Omicron Variant On Human Skin: कोरोना वायरस वेरिएंट्स से जुड़ी 2 नयी स्टडीज में पाया गया है कि कोरोना वायरस का ओमिक्रोन वेरिएंट अन्य वेरिएंट्स के मुकाबले त्वचा पर अधिक समय तक जिंदा रह सकता है।  इन दोनों स्टडीज में ओमिक्रोन और कोरोना वायरस के पुराने वेरिएंट्स (previous variants of Coronavirus) की जांच की गयी कि वे स्किन और अन्य सतहों पर वे कितनी देर तक एक्टिव रह सकते हैं।   इन दोनों स्टडीज का पियर रिव्यू करना बाकी है और उसके बाद इन स्टडीज को एकेडमिक जर्नल में पब्लिश किया जा सकेगा। (Omicron Variant On Human Skin In Hindi)

इंसानों की चमड़ी पर 21 घंटों तक जिंदा रह सकता है ओमिक्रोन

एक स्टडी में पाया कि मानव त्वचा के नमूनों और प्लास्टिक की सतह की जांच करने के  बाद पता चला कि सार्स-सीओवी-2 का पहला स्ट्रेन जिसे वुहान (Wuhan) में पाया गया था वह तकरीबन 56 घंटों तक प्लास्टिक पर सक्रिय रहा। जबकि, अल्फा 191 घंटे, बीटा (157 घंटे), गामा 59 घंटे और डेल्टा तकरीबन 114 घंटों तक जिंदा रहा। वहीं, ओमिक्रोन वेरिएंट ( omicron variant) लगभग 193.5 घंटों तक सक्रिय रहा।

वहीं, त्वचा पर इन वेरिएंट्स के एक्टिव रहने की बात की जाए तो ओरिजिनल वेरिएंट लगभग 8.6घंटे एक्टिव रहा। जबकि, बाकी सभी वेरिएंट्स 11 से 19.6 घंटों तक सक्रिय रहे। वहीं, मानव त्वचा पर ओमिक्रोन वेरिएंट (omicron on human skin) लगभग 21.1 घंटे तक एक्टिव पाया गया।

Also Read

More News

कांच पर 4 तो त्वचा पर 7 दिनों बाद एक्टिव मिला यह वेरिएंट

दूसरी स्टडी में शोधकर्ताओं ने यह समझने की कोशिश की कि त्वचा जैसी किसी कोमल सतह और स्टील (stainless steel), प्लास्टिक शीट,कांच, टिश्यू पेपर (facial tissue paper) या प्रिंटिंग पेपर पर ओमिक्रोन और अन्य वेरिएंट्स कितनी देर तक ज़िंदा रह सकते हैं।  हालांकि, इस स्टडी में डेल्टा वेरिएंट को शामिल नहीं किया गया था। स्टडी के दौरान वैज्ञानिकों ने पाया कि,

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

मूल स्ट्रेन की तुलना में ओमिक्रोन सबसे अधिक समय तक हर प्रकार की सतह पर सक्रिय रहने वाला वेरिएंट साबित हुआ। शोधकर्ताओं के अनुसार, 2 दिनों के बाद अन्य सभी वेरिएंट्स, स्टील और प्लास्टिक की शीट पर से गायब हो गए थे। जबकि, 4 दिनों बाद वायरस कांच की सतह पर मौजूद पाया गया। वहीं, ओमिक्रोन वेरिएंट के 7 दिनों बाद भी सक्रिय रहने के संकेत मिले।