Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

आंखों में दिखते हैं ओमिक्रोन के ये लक्षण, स्टडी से जानें और कोविड पॉजिटिव होने पर रहें सतर्क

Omicron symptoms: भारत में इस समय कोरोना वायरस के जितने भी मामले बढ़ रहे हैं, उनमें से ज्यादातर ओमिक्रोन के सबवेरिएंट्स की वजह से हैं। ऐसे में इसके सभी लक्षणों के बारे में जानना जरूरी है।

आंखों में दिखते हैं ओमिक्रोन के ये लक्षण, स्टडी से जानें और कोविड पॉजिटिव होने पर रहें सतर्क

Written by Pallavi |Published : September 3, 2022 9:40 AM IST

भारत में कोरोना वायरस के मामले कभी बढ़ रहे हैं तो, कभी घट रहे हैं। फिलहाल पिछले 24 घंटे के आंकड़ों की मानें तो, भारत में कोरोना वायरस के 6,168 मामले सामने आए हैं, जिससे कुल मामलों की संख्या 4,44,42,507 हो गई है। ध्यान देने वाली बात ये है कि भारत में कोरोनावायरस के जितने भी मामले आ रहे हैं, ज्यादातर ओमिक्रोन वायरस के सबवेरिएंट्स से जुड़े हुए हैं। ऐसे में इस वायरस के लक्षण शरीर के कई अंगों में नजर आ सकते हैं। जैसे कि आपकी आंखों में। जी हां, हाल में आई स्टडी की मानें तो, ओमिक्रोन के लक्षण आपकी आंखों में (omicron symptoms on eyes) भी नजर आ सकते हैं। आइए जानते हैं, इस स्टडी के बारे में विस्तार से।

ओमिक्रोन के लक्षणों को लेकर क्या कहती है ये स्टडी

बीएमजे ओपन ऑप्थल्मोलॉजी जर्नल (Canadian Journal of Ophthalmology) में प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया कि ओमिक्रोन हमारी आंखों (omicron symptoms in eyes) को भी प्रभावित कर सकता है, जिसे आंखों से संबंधित विभिन्न लक्षणों से अनुभव किया जा सकता है। इस दौरान शोध में शोधकर्ताओं ने ऐसे 83 मामलों की स्टडी की जिनमें कोविड पॉजिटिव होने के बाद आंखों से जुड़ी समस्याएं महसूस की। इसमें शोधकर्ताओं ने आंखों से संबंधित चीजों के बारे में पूछा।

आंखों में दिखते हैं ओमिक्रोन के ये लक्षण-Omicron symptoms in eyes

शोधकर्ताओं ने पाया कि ज्यादातर लोगों ने आंखों में एक जैसी चीजें ही महसूस की। जैसे कि

Also Read

More News

- फोटोफोबिया

-आंखों में दर्द

-आंखों में ड्राईनेस महसूस करना और खुजली

शोध में बताया गया है कि अधिकांश प्रतिभागियों द्वारा फोटोफोबिया का अनुभव किया गया था। यानी कि तेज रोशनी आने पर ऐसे लोगों ने अपनी आंखों में बेचैनी महसूस की। शोधकर्ताओं ने पाया कि फोटो सेंसिटिविटी इसके नए लक्षणों में माने जा सकते हैं। हालांकि, लोगों ने इसे आंखों में तेज दर्द और चुभन के रूप में ही महसूस किया। अन्य लक्षणों में धुंधला दिखना और लाल आंखें भी हो सकती हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

बता दें कि वैश्विक स्तर पर ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों के साथ, स्वास्थ्य विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं ने देखा है कि महामारी के पिछले रूपों की तुलना में इनमें से कई लक्षण नए हैं। शोध के अनुसार इन्हीं लक्षणों में आंखों में दिखने वाले लक्षण भी शामिल हैं। इसलिए, अपनी आंखों के स्वास्थ्य पर नजर रखें और इनमें से कोई भी लक्षण दिखने पर इलाज के लिए अपने डॉक्टर या नेत्र रोग विशेषज्ञ से बात करें।

About the Author

... Read More