Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
चीन में एक बार फिर से कोरोना विस्फोट ने दुनियाभर के देशों को हिला कर रख दिया है। बताया जा रहा है कि ओमिक्रोन का सब वेरिएंट बीएफ.7 एक बहुत ही संक्रामक वेरिएंट है, जो बहुत तेजी से लोगों को अपना शिकार बना रहा है। चीन में आधिकारिक सूत्रों के हवाले से खबर है कि ये वेरिएंट बीजिंग में ज्यादा फैल रहा है और बहुत तेजी से देश के अन्य हिस्सों में कोविड इंफेक्शन का कारण बन सकता है। चीन में बढ़ते कोविड के मामलों को देखते हुए भारत में अलर्ट जारी कर दिया गया है।
चीन और पूर्वी एशिया में कोविड के बढ़ते मामलों के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्यभर में वायरस के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बुधवार को राज्य के सभी चिकित्सा अधिकारियों और चिकित्सा शिक्षा संस्थान विभागों के अधिकारियों को मामले पर सतर्कता बरतने को कहा है ताकि वायरस को फैलने से रोका जा सके।
चीन में बहुत तेजी से फैल रहा बहुत ही संक्रामक वेरिएंट बीएफ.7 उन लोगों को शिकार बना रहा है, जो अतीत में इंफेक्शन का शिकार हुए थे और वैक्सीन लेने के काफी दिन बाद जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर हुई है उन्हें भी खतरे का सामना करना पड़ सकता है। वायरस के फैलने के डर के बीच लोगों से जल्द से जल्द वैक्सीन लेने को कहा गया है।
बीएफ.7 सब वेरिएंट ओमिक्रोन वेरिएंट बीए.5 का ही एक सब वेरिएंट है और इस संक्रमण के शक्तिशाली होने की क्षमता ही इसे बहुत तेजी से फैलने वाला बनाती है। ये इंफेक्शन आपको फिर से संक्रमण का शिकारबना सकता है और तो और अगर आपने वैक्सीन ली है तो भी आप इंफेक्शन का शिकार हो सकते हैं।
ये वेरिएंट कई देशों में पाया गया है, जिसमें शामिल हैंः
1-अमेरिका
2-ब्रिटेन
3-बेल्जियम
4-जर्मनी
5-फ्रांस
6-डेनमार्क