Omicron Sub-Variant BA.5 Case In Pune: महाराष्ट्र में मिला ओमिक्रोन के BA.5 का मामला, संक्रमित व्यक्ति में दिखे ये लक्षण

रिपोर्ट के अनुसार, यह व्यक्ति 21 मई को इंग्लैंड से भारत लौटा है और लैब रिपोर्ट में इसे ओमिक्रोन के सब-वेरिएंट से संक्रमित होने की पुष्टि की गयी है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 12, 2022 4:17 PM IST

Omicron Sub-Variant BA.5 Case In Pune: महाराष्ट्र के पुणे शहर में ओमिक्रोन के सब-वेरिएंट बीए.5 ( BA.5) से संक्रमित एक मरीज पाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, इस 37 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति की रिपोर्ट शहर के बीजे मेडिकल कॉलेज द्वारा जारी की गयी है। रिपोर्ट के अनुसार, यह व्यक्ति 21 मई को इंग्लैंड से भारत लौटा है और लैब रिपोर्ट में इसे ओमिक्रोन के सब-वेरिएंट (Omicron Sub-Variant) से संक्रमित होने की पुष्टि की गयी है। (Omicron Sub-Variant BA.5 Case In Pune In Hindi)

बता दें कि, महाराष्ट्र राज्य और उसकी राजधानी मुंबई (Mumbai) में कोविड-19 संक्रमण के डेली केसेस (covid-19 cases in Maharashtra) की संख्या में तेजी से इजाफा देखा जा रहा है। नये मामलों में लगातार दर्ज की जा रही बढ़ोतरी के कारण अब स्वास्थ्य इकाइयों की भी चिंता बढ़ रही है। आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे के भीतर महाराष्ट्र राज्य में कोरोना के कुल 2,922  नये मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से 1,745 मामले केवल राजधानी मुंबई में दर्ज किए गए हैं। (Covid cases in Mumbai and Maharashtra)

पुणे में मिला BA.5 वेरिएंट से संक्रमित व्यक्ति

मिली जानकारी के अनुसार, पुणे (Pune) में जिस व्यक्ति में सब-वेरिएंट BA.5 से संक्रमण की पुष्टि की गयी है उसने वैक्सीन की दोनों खुराकें (Covi-19 Infection After Full Vaccination) ली हैं । इस व्यक्ति को 2 जून को कोविड संक्रमित होने की जानकारी मिली। पीड़ित व्यक्ति में कोविड संक्रमण के हल्के और कम गम्भीर लक्षण (symptoms of Omicron infection) देखने को मिले हैं और होम आइसोलेशन (Home isolation) में रह रहा है। (Omicron Sub-Variant BA.5 Case In Pune)

आंकड़ों के अनुसार, अब तक पुणे शहर में ओमिक्रोन से संक्रमण (Omicron Infection cases in Pune)  के 7 केसेस की पहचान की जा चुकी है जिनमें से एक 31 वर्षीय महिला को  में BA.5 सब-वेरिएंट से संक्रमित पाया गया जबकि BA.4 और BA.5 से संक्रमण के कुल 7 मामले अब तक सामने आ चुके हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source