
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : December 27, 2021 8:50 PM IST
No need for oxygen support for Omicron patients: कोरोना वायरस के नए ओमिक्रोन वेरिएंट को लेकर वैज्ञानिकों द्वारा लगातार रिसर्च की जा रही है। अभी तक उपलब्ध डेटा के अनुसार, ओमिक्रोन से संक्रमित होने वाले व्यक्ति में बहुत हल्के लक्षण दिखायी देते हैं। लेकिन, इस वायरस के प्रसार की गति सभी पुराने वेरिएंट्स की तुलना में तीन गुना तक अधिक है ऐसे में तेज सी लोगों को संक्रमित करने की क्षमता रखने वाले इस वायरस के कारण लोगों में डर और चिंता बढती जा रही है। इस बीच ओमिक्रोन संक्रमण से जुड़ी एक बड़ी जानकारी का खुलासा हुआ है जिससे लोगों को कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद जतायी जा रही है। दरअसल, दिल्ली के एक बड़े अस्पताल की तरफ से यह दावा किया गया है कि ओमिक्रोन से संक्रमित होने वाले व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती होने के बाद ऑक्सीजन लेवल बहुत नीचे नहीं जाएगा और इसके चलते उन्हें ऑक्सीजन सिलेंडर लगाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। (need for oxygen support for Omicron patients in Hindi)
यह बयान दिया है दिल्ली में लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल (LNJP) के एमडी डॉ. सुरेश कुमार ने जिनका कहना है कि उनके अस्पताल में ओमिक्रोन से संक्रमित लोगों की स्थिति और उपचार की आवश्यकताओं के विश्लेषण के आधार पर ही उन्होंने यह अनुमान लगाया है कि , ओमिक्रोन से संक्रमित लोगों को ऑक्सीजन सिलेंडर की ज़रूरतनहीं पड़ेगी।
उन्होंने कहा कि, उनके अस्पताल में भर्ती ऐसे मरीज जो ओमिक्रेन वेरिएंट से संक्रमित थे, उनमें से अधिकांश को ऑक्सीजन सपोर्ट या वेंटिलेटर की ज़रूरत नहीं पड़ी। इसी तरह ये मरीज स्टेरॉयड या रेमडेसिविर के बिना ही ठीक हो गए। डॉ. सुरेश का कहना है कि, अस्पताल में आएं ज़्यादातर मरीजों में ओमिक्रोन संक्रमण के कोई लक्षण नहीं दिखायी दे रहे थे और कुछ में केवल हल्के लक्षण देखने को मिले और इनमें से बहुत से मरीज जल्द ही ठीक भी हो जाएंगे। (need for oxygen support for Omicron patients)
(डिस्क्लेमर:इस लेख में दी गई बीमारी से जुड़ी सभी जानकारियां सूचनात्मक उद्देश्य से लिखी गयी है। किसी बीमारी की चिकित्सा से जुड़े किसी भी निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए कृपया अपने चिकित्सक का परामर्श लें।)
यह भी पढ़ें-
बच्चों के वैक्सीनेशन का फैसला है 'अवैज्ञानिक' AIIMS एक्सपर्ट का बयान