Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Omicron Cases in Maharashtra: कोरोनावायरस का कहर जब देश में बरपा था, तो सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र ही था। अभी भी यहां कोरोना संक्रमितों के मामले सामने आते हैं। बात करें कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन की तो इस वेरिएंट से संक्रमित लोगों के मामले भी महाराष्ट्र में सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने सोमवार को जानकारी देते हुए कहा है कि राज्य में लगातार तीसरे दिन ओमिक्रोन के मामले सामने आए हैं। मेट्रो शहर मुंबई (Omicron Cases in Mumbai) में 2 अन्य मामले मिलने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 10 हो गई है। बता दें कि 25 नवंबर को जोहान्सबर्ग (दक्षिण अफ्रीका) से यहां 37 वर्षीय व्यक्ति को कोरोना टेस्ट में ओमिक्रोन (Omicron) से पॉजिटिव पाया गया है। उसका एक 36 वर्षीय दोस्त भी पॉजिटिव निकला है, जो उसी दिन अमेरिका से मुंबई आया था। हालांकि, इन दोनों ही व्यक्तियों में कोरोना के कोई लक्षण नजर नहीं आए हैं। दोनों को अंधेरी पूर्व में बीएमसी के सेवन हिल्स हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। दोनों ही मरीजों ने फाइजर की कोरोना वैक्सीन (Pfizer Corona Vaccine) ली हुई है।
इन दोनों व्यक्तियों के 5 उच्च-जोखिम और 315 कम-जोखिम वाले संपर्कों का पता लगाया गया है। साथ ही आगे अभी और ट्रैकिंग की जा रही है। रविवार को ओमिक्रोन से संक्रमित 7 व्यक्तियों का पता चला था, जिसमें एक भारतीय मूल की नाइजीरियाई महिला, जिसकी उम्र 44 है और उसकी दो बेटियां शामिल हैं। ये लागोस से पुणे आईं थीं। एक अन्य व्यक्ति फिनलैंड से यहां आया था। इसे भी संक्रमित पाया गया है। इस नाइजीरियाई महिला (44) के 45 वर्षीय भाई, उनके दो बच्चों को भी ओमिक्रोन से संक्रमित पाया गया है। इन सभी 7 संक्रमितों का पिंपरी-चिंचवाड़ के एक हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने 3 नाइजीरियाई महिलाओं के 13 अन्य करीबी संपर्कों का पता लगाया है। उच्च जोखिम या कम जोखिम वाले देशों से मुंबई, पुणे और नागपुर जाने वाली उड़ानों से आने वाले लोगों की निगरानी तेज कर दी गई है।
गौरतलब है कि महाराष्ट्र के ठाने में 4 दिसंबर को पहला ओमिक्रोन मरीज की पुष्टि की गई थी। यह 33 वर्षीय व्यक्ति था, जो केपटाउन से दुबई और फिर नई दिल्ली होते हुए मुंबई पहुंचा था। इसका इलाज अभी कल्याण-डोंबिवली के एक कोविड सेंटर में चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जोखिम वाले देशों के 6,263 सहित कुल 34,700 यात्रियों में से 6,898 का आरटी-पीसीआर टेस्ट किया गया है। पॉजिटिव पाए जाने वाले 11 लोगों की रिपोर्ट जीनोमिक सीक्वेंसिंग के लिए भेज दी गई है।
स्रोत : (IANS Hindi)