
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : December 16, 2021 10:23 AM IST
Omicron In West Bengal: कोरोना वायरस के ओमिक्रोन वेरिएंट का असर अब पश्चिम बंगाल में दिखायी दे रहा है। राज्य में कोरोना का पहला मामला सामने आया है और यह मामला एक 7 साल के छोटे बच्चे का है। राज्य के मालदा शहर में एक 7 साल के बच्चे में कोरोना वायरस के नये वेरिएंट से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, यह बच्चा 11 दिसंबर अबू धाबी से हैदराबाद पहुंचा था और फिर उसी दिन कोलकाता होते हुए मालदा पहुंचा था। समाचार एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, संक्रमित बच्चे का हैदराबाद में टेस्ट किया गया था जिसमें उसे पॉजिटिव पाया गया। टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद हैदराबाद की टीम ने पश्चिम बंगाल के अधिकारियों को इसकी सूचना दी।
गौरतलब है कि अबू धाबी उन देशों में से है जहां अभी ओमिक्रोन का खतरे नहीं होने की बात कही जा रही थी। समाचार एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, एक अधिकारी ने कहा, कि बुधवार सुबह बच्चे में ओमिक्रोन वेरिएंटसे संक्रमण की पुष्टि की गयी। हैदराबाद के अधिकारियों ने हमें इसकी सूचना दी।
मालदा के कालियाचक में रहने वाले बच्चे को उसके पिता और बहन के साथ मालदा मेडिकल कॉलेज (Malda Medical College) में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उसकी हालत अब स्थिर है। संयोग से उसकी और बहन, दोनों की 12 दिसंबर को मालदा की एक निजी लैब में किए गए टेस्ट की रिपोर्ट नेगेटिव आई।
इसके बारे में पूछे जाने पर स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, एक टेस्ट से हम पुष्टि नहीं कर सकते कि वह नेगेटिव है या नहीं। कम से कम दो टेस्ट की जरूरत है और हमने आज उसका नमूना ले लिया है। उन्होंने कहा, बुधवार को कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की गई थी और बच्चे, उसकी बहन, उसके पिता, मां और दादी से नमूने लिए गए। यदि ये पॉजिटिव पाए जाते हैं, तो इन्हें जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने कहा कि बच्चे के संपर्क में आए घर के अन्य सदस्यों को भी खुद को आइसोलेशन में रखने के निर्देश दे दिए गए हैं।
अधिकारी ने कहा, हमारी राज्य टीम पिछले तीन दिनों से बच्चे के कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग पर काम कर रही है। विमान में और उसके यात्रा मार्ग में यात्रियों की पहचान करने के लिए सभी उपाय कर रही है। संतोष के लिए और संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
(आईएएनएस)