Omicron In South Africa: दक्षिण अफ्रीका में एक दिन में दोगुने हुए कोविड के मामले, दुनियाभर में हडकंप

इतनी बड़ी संख्या में कोविड संक्रमितों का पता लगने से दक्षिण अफ्रीका समेत पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया है। (Omicron in South Africa)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : December 2, 2021 12:00 PM IST

Omicron in South Africa: ओमिक्रोन प्रभावित दक्षिण अफ्रीका में कोरोना संक्रमण के मामलों में एक दिन में ही 100 प्रतिशत तक बढ़ोतरी देखी गयी है। एक ही दिन में यहां कोरोना के केसेस दोगुना हो गए हैं। दक्षिण अफ्रीका स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर कम्युनिकेबल डिसीसेज ने मीडिया को जानकारी दी कि बीते 24 घंटे की अवधि में यहां कोविड के  8,561 नये मामले दर्ज किए गए। वहीं, एक दिन पहले यानि मंगलवार को 4,373 मामलों की पुष्टि हुई थी। इतनी बड़ी संख्या में कोविड संक्रमितों का पता लगने से दक्षिण अफ्रीका समेत पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया है। (Omicron in South Africa In Hindi )

इतनी बड़ी संख्या में कोरोना वायरस के मामलों का पता लगने के बाद अब मांग भी बढ़ रही है कि कोरोना वायरस वैक्सीन ना लेने वाले लोगों  को सार्वजनिक गतिविधियों में हिस्सा ना लेने दिया जाए। ऐसे लोगों को एक जगह जमा होने, बाज़ारों या दुकानों पर जाने या भीड़ बढ़ाने से रोका जाए। क्योंकि, ये लोग कोरोना संक्रमण के प्रसार में एक बड़ा योगदान दे सकते हैं। बता दें कि,  ताज़ा आधिकारिक रिपोर्ट्स में यह जानकारी दी गयी है कि कोरोना वायरस का यह नया वेरिएंट साउथ अफ्रीका के 9 में से 5 प्रांतों में पाया गया है। वहीं, ऐसा भी अनुमान है कि ओमिक्रोन अन्य सभी प्रांतों में भी मौजूद हो सकता है।

वैज्ञानिकों ने कहा 'अभी कुछ कहा नहीं जा सकता'

हालांकि, साउथ अफ्रीका के वैज्ञानिकों की माने तो अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।  उनके अनुसार, कुछ समय बाद ही यह पता लग सकेगा कि ओमिक्रोन का प्रभाव कितना गम्भीर या हल्का होगा और इससे संक्रमित व्यक्ति के स्वास्थ्य पर कितना असर पड़ेगा। वैज्ञानिकों के इस तर्क के पीछे एक वजह यह भी है कि, ओमिक्रोन (Omicron) से संक्रमित ज़्यादातर लोगों की उम्र कम है जिनकी रोग-प्रतिरोधक शक्ति (Immune power) अधिक होती है। ऐसे में इन लोगों पर अधिक अध्ययन करने की ज़रूरत है।