Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Omicron In Maharashtra: ओमिक्रोन प्रभावित देशों से महाराष्ट्र आए 25 लोग कोविड संक्रमित, राजधानी मुंबई में 5 लोग पॉजिटिव

कोरोना वायरस केओमिक्रोन वेरिएंट से प्रभावित देशों से आर्थिक राजधानी में आने वाले 5 लोगों को कोविड संक्रमित पाया गया है।

Omicron In Maharashtra: ओमिक्रोन प्रभावित देशों से महाराष्ट्र आए 25 लोग कोविड संक्रमित, राजधानी मुंबई में 5 लोग पॉजिटिव

Written by Sadhna Tiwari |Updated : December 3, 2021 1:29 PM IST

Omicron In Maharashtra:कर्नाटक के बाद अब महाराष्ट्र राज्य में ओमिक्रोन के मामले (Omicrone cases in Maharashtra) सामने आए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, कोरोना वायरस के ओमिक्रोन वेरिएंट से प्रभावित देशों से आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) में आने वाले 5 लोगों को कोविड संक्रमित पाया गया है। इन 5 नये केसेस को जोड़कर अब मुंबई में ओमिक्रोन वेरिएंट के संदिग्धों की संख्या कुल 9 हो गयी है। (Omicron In Mumbai updates in Hindi)

बृह्नमुंबई महानगरपालिका या बीएमसी (Brihanmumbai Municipal Corporation) के एडिशनल कमिश्नर सुरेश काकानी ( Suresh Kakani, Additional Commissioner, BMC) मीडिया को यह जानकारी दी कि ओमिक्रोन प्रभावित क्षेत्रों से यात्रा कर मुंबई शहर में आने वाले लोगों में अब तक 9 ऐसे लोगों की पहचान हो सकी है जिनके ओमिक्रोन से संक्रमित होने का संदेह है। (Omicron suspects in Mumbai)

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में अब तक मिले ओमिक्रोन के 9 संदिग्ध

Also Read

More News

BMC के अधिकारियों द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार ये सभी 5 संदिग्ध पुरुष यात्री हैं। ये सभी लोग 17 नंबवर के बाद शहर में आए हैं। वहीं, महाराष्ट्र राज्य में ओमिक्रोन वेरिएंट के कुल 25 नये संदिग्धों का पता चला है। मिली जानकारी के अनुसार, संदिग्धों में से 2 वृद्ध यात्री भी हैं जिनमें  जिनमें एक 66 वर्षीय बुजुर्ग लंदन (London) से मुंबई आया है। वहीं पुर्तगाल (Portugal) से मुंबई आने वाले एक 69 वर्षीय व्यक्ति को भी संदिग्ध पाया गया है। इन सभी कोविड-19 पॉजिटिव व्यक्तियों को अस्पताल भेज दिया गया है और उनके सैम्पल्स कलेक्ट कर उन्हें जीनोम सिक्वेंसिंग (Genome Sequencing) के लिए भेज दिया गया है।

महाराष्ट्र में 25 विदेशी यात्रियों को पाया गया कोविड पॉजिटिव

वहीं महाराष्ट्र राज्य के अन्य हिस्सों की बात करें तो ऐसे 3 नये लोगों को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है जो ओमिक्रोन-प्रभावित क्षेत्रों से आने वाले और कोविड संक्रमित लोगों के सम्पर्क में आए थे। राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, नवंबर महीने में महाराष्ट्र आए 25 विदेशी यात्रियों को ओमिक्रोन संदिग्ध पाया गया वहीं, उनके सम्पर्क में आनेवाले 3 अन्य लोगों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। अलावा उनके नजदीकी संपर्क में आए तीन अन्य लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

बता दें कि, भारत के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा ऐसे 12 क्षेत्रों की पहचान की गयी है जहां ओमिक्रोन के मामले पाए गए हैं। इन्हें ओमिक्रोन- प्रभावित या ओमिक्रोन के हाई रिस्क वाले क्षेत्र (High Risk Area) कहा जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका (South Africa) और ब्राजील के अलावा ब्रिटेन, बोत्सवाना, चीन, मॉरीशस, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे, इजराइल और सिंगापुर तथा हांगकांग जैसे देश शामिल हैं।

यह भी पढ़ें-

Telangana Covid Mask New Rules: तेलंगाना में मास्क ना पहनने वालों को देना होगा 1 हजार का जुर्माना, ओमिक्रोन को ध्यान में रखते हुए घोषणा

Omicron Case In US : अमेरिका में मिला ओमिक्रोन वेरिएंट का पहला मामला, वैक्सीनेशन के बाद कैलिफोर्निया निवासी को हुआ संक्रमण

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Amit Sadh Covid Positive: बॉलीवुड एक्टर अमित साध कोरोना पॉजिटिव, दिखे संक्रमण के हल्के लक्षण