Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Omicron in Delhi in Hindi: देश में ओमिक्रोन वेरिएंट (Omicron in India) ने दस्तक दे दी है। अब तक यहां कुल 4 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं, जिनमें 2 कर्नाटक, 1 गुजरात और 1 महाराष्ट्र में मिले हैं। हाल ही में दिल्ली में भी कुछ संदिग्धों की पहचान की गई है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Health Minister Satyendra Jain) ने शनिवार को कहा कि देश की राजधानी दिल्ली में अब तक कोविड-19 ओमिक्रोन वेरिएंट के कुल 12 संदिग्ध मरीजों का पता चला है। इस सभी को लोक नायक जय प्रकाश नारायण हॉस्पिटल के आइसोलेशन वॉर्ड में भर्ती कराया गया है।
मंत्री सत्येंद्र जैन का कहना है कि दिल्ली में कल (शुक्रवार) तक ओमिक्रोन के कुल 12 संदिग्ध मरीज (Omicron Covid Variant in Delhi) थे। इन सभी के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेज दिए गए हैं। फिलहाल, रिपोर्ट आज शाम तक या कल आ जाएगी। दिल्ली सरकार के पास दो जीनोम सीक्वेंसिंग प्रयोगशालाएं हैं। एक आईएलबीएस में और एक एलएनजेपी हॉस्पिटल में।
जैन ने आगे कहा, ओमिक्रोन वेरिएंट (Omicron Variant in India) पर सिर्फ चिंता व्यक्त करने से कुछ नहीं होगा, सभी को अधिक सावधानी और सतर्कता बरतने की जरूरत है। डब्ल्यूएचओ (WHO) ने भी इसे चिंता का वेरिएंट यानी वेरिएंट ऑफ कंसर्न बताया है। हालांकि, अभी यह कहना काफी मुश्किल है कि ये वेरिएंट कितना खतरनाक है या एक बड़ी आपदा का कारण बनेगा।
विदेश से आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों का एयरपोर्ट पर उतरने के बाद आरटी-पीसीआर परीक्षण (RT-PCR Test) किया जा रहा है। कोई भी बिना जांच के वहां से बाहर नहीं जा सकता है। जैन ने हेपेटाइटिस पर भी बात की। उन्होंने कहा, "देश और दिल्ली में हेपेटाइटिस बहुत अधिक है, लेकिन इसके बारे में जागरूकता की कमी है। दिल्ली सरकार हेपेटाइटिस बी और सी (Hepatitis B and C) दोनों के लिए मुफ्त इलाज प्रदान करती है। दिल्ली में 70 % बच्चों के लिए हेपेटाइटिस टीकाकरण किया जा रहा है। हम इसे 100 % तक ले जाएंगे।
स्रोत: (IANS Hindi)