देश के इन 8 राज्यों में ओमिक्रोन वेरिएंट मामलों की संख्या सबसे ज्यादा, जानें किस राज्य में सबसे ज्यादा मामले

विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि ये नया वेरिएंट अब तक 63 देशों में फैल चुका है और डेल्टा वेरिएंट के मुकाबले बहुत तेजी से फैल सकता है। आइए जानते हैं भारत में अब तक कहां और कितने केस मिले हैं।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : December 14, 2021 11:42 AM IST

भारत में हर गुजरते दिन के साथ कोविड-19 के ओमिक्रोन वेरिएंट के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। रविवार को महाराष्ट्र में दो और लोग ओमिक्रोन संक्रमित पाए गए हैं, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 41 पहुंच गई है। इन दोनों शख्स को वैक्सीन की दोनों डोज लगी हुई हैं। वहीं गुजरात में दक्षिण अफ्रीका से लौटा एक शख्स भी पॉजिटिव पाया गया है। ओमिक्रोन के बारे में विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि ये नया वेरिएंट अब तक 63 देशों में फैल चुका है और डेल्टा वेरिएंट के मुकाबले बहुत तेजी से फैल सकता है। आइए जानते हैं भारत में अब तक कहां और कितने केस मिले हैं।

भारत में अब तक सामने आए कितने मामले

1- महाराष्ट्र में दो लोग दुबई से लौटे थे, जिनके ओमिक्रोन पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। इन दोनों को वैक्सीन की दोनों डोज लगी हुई हैं।

2) गुजरात के सूरत में ओमिक्रोन के चौथे मामले की पुष्टि हुई है, जिसकी उम्र 42 वर्ष है और ये व्यक्ति दक्षिण अफ्रीका से लौटा है।

3-चंडीगढ़ में ओमिक्रोन के पहले मामले की पुष्टि हुई है। ये संक्रमित व्यक्ति मात्र 20 वर्ष का है और इसे वैक्सीन की दोनों डोज लगी हुई है। हाल ही में इटली अपने रिश्तेदारों के पास से लौटा है। इस बात की जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने दी है।

4) केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने भी राज्य में ओमिक्रोन के पहले मामले की पुष्टि की है। उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किए एक वीडियो में कहा कि मरीज केरल का रहने वाला है और हाल ही में ब्रिटेन से लौटा है। उन्होंने कहा कि मरीज की हालत स्थिर है और घबराने की जरूरत नहीं है।

5) कर्नाटक में ओमिक्रोन का तीसरा मामला सामने आया है। दक्षिण अफ्रीका से आया एक व्यक्ति का टेस्ट पॉजिटिव आया है।

6) दिल्ली में शनिवार को ओमिक्रोन के दूसरे मामले की पुष्टि हुई है। एक 35 वर्षीय व्यक्ति ओमिक्रोन पॉजिटिव पाया गया है, जो हाल ही में जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका की यात्रा कर वापस लौटा है।

देश में कहां कितने मामले

महाराष्ट्र (20)

राजस्थान (9)

गुजरात(4)

कर्नाटक (3)

केरल (1)

आंध्र प्रदेश (1)

दिल्ली (2)

चंडीगढ़ (1)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source