
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : December 21, 2021 4:06 PM IST
Omicron in Delhi: दिल्ली में मिले 3 ओमिक्रोन वेरिएंट से संक्रमित लोगों की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं
Omicron Cases in Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में बहुत तेजी से ओमिक्रोन के मामले बढ़ रहे हैं। दिल्ली के हेल्थ मिनिस्टर सत्येंद्र जैन ने मंगलवार को कहा कि शहर में अब तक 34 ओमिक्रोन वेरिएंट के मामले सामने (Omicron Cases in Delhi in Hindi) आए हैं। चिंता की बात ये है कि इनमें से 3 संक्रमित लोगों की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। जैन ने आगे कहा कि अब तक जितने भी लोग ओमिक्रोन से संक्रमित पाए गए हैं, उनका इलाज लोक नायक जय प्रकाश हॉस्पिटल में चल रहा है। इन सभी ओमिक्रोन पॉजिटिव मामलों में से 3 ऐसे मामलों का कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है और वे विदेश से भी नहीं हैं।
हेल्थ मिनिस्टर सत्येंद्र जैन ने आगे कहा कि शहर के दूसरे हॉस्पिटल में भी इस वेरिएंट से संक्रमित मरीज हो सकते हैं, क्योंकि दिल्ली सरकार ने इलाज के लिए चार और प्राइवेट हॉस्पिटल्स को नामित किया है। उन्होंने कहा कि हम इन हॉस्पिटल से भी डाटा इकट्ठा कर रहे हैं। फिलहाल, 17 मरीजों को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया गया है और वे सभी स्वस्थ हैं।
उधर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि दिल्ली में 34 नहीं, बल्कि अब तक ओमिक्रोन वेरिएंट के 54 मामले सामने आए (Omicron cases rising in delhi) हैं। मंत्रालय के अनुसार, देश में नए कोरोनावायरस स्ट्रेन के मामलों की संख्या 200 का आंकड़ा पार कर गई है और यह आंकड़ा बढ़ रहा है। हालांकि, अच्छी बात ये है कि इनमें से 77 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं या पलायन कर चुके हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, महाराष्ट्र और दिल्ली में ओमिक्रोन के 54 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि तेलंगाना में 20 मामले, कर्नाटक में 19, राजस्थान में 18, केरल में 15 और गुजरात में 14 मामले हैं।
ओमिक्रोन वेरिएंटमें लगातार वृद्धि को देखते हुए दिल्ली सरकार ने सोमवार को घोषणा की कि अब सभी ओमिक्रोन पॉजिटिव नमूने जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजे जाएंगे। दिल्ली सरकार ने जीनोम अनुक्रमण के लिए सभी ओमिक्रोन पॉजिटिव नमूने भेजने का फैसला किया है और हमारे पास इसके लिए पर्याप्त व्यवस्था है।
स्रोत: (IANS Hindi)