चीन की तरह दिल्ली में भी कोरोना की नई लहर ला सकता है ये वेरिएंट, दिवाली के आसपास है ज्यादा खतरा

Omicron BF.7 in India: ओमिक्रोन का ये नया वेरिएंट काफी संक्रामक बताया जा रहा है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि दिवाली और छठ के बीच ये तेजी से फैल सकता है।

WrittenBy

Written By: Pallavi | Published : October 17, 2022 9:33 AM IST

देश और दुनिया भर से जहां कोरोना वायरस के खत्म होने की बात चल रही थी, वहीं अब कोरोना के ओमिक्रॉन के नए उप-वेरिएंट बीए.5.1.7 (Omicron BF.7) और बीएफ.7 (BF.7) की बात हो रही है। बता दें कि चीन में इस नए वेरिएंट के कारण कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखी गई है। स्थिति यह है कि एक्सपर्ट का मानना है दुनिया के अन्य हिस्सों में भी ये वेरिएंट फैल सकता है और कोरोना के नए लहर का कारण बन सकता है। पर अब भारत में इस वेरिएंट के फैलने का डर जताया जा रहा है। इसकी वजह है दिवाली और छठ जैसे त्योहार जिसमें लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है।

भारत में BF.7 का पहला मामला पाया गया है

भारत में BF.7 का पहला मामला पाया गया है जैसा कि गुजरात बायोटेक्नोलॉजी रिसर्च सेंटर द्वारा पता लगाया गया है। इसे ओमाइक्रोन स्पॉन (Omicron spawn) भी कहा जा रहा है। इसी के बाद इस बात का डर जताया जा रहा है कि दिवाली, धनतेरस, गोवर्धन पूजा, भाई दूज और छठ जैसे आगामी त्योहारों में ये वेरिएंट तेजी से ना फैल जाए। दरअसल, Omicron BF.7 वेरिएंट के लक्षण कमोबेश पहले जैसे होंगे लेकिन समय के साथ और भी सामने आएंगे।

BF.7 वेरिएंट के लक्षण

BF.7 वेरिएंट के लक्षण, कोरोना वायरस के पहले वाले लक्षणों जैसे ही हो सकते हैं। इस दौरान आपके शरीर में दर्द हो सकता है। हालांकि, विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है बच्चों, बुजुर्गों, कैंसर से बचे, कैंसर रोगियों, प्रत्यारोपण रोगियों जैसे कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को यह ट्रिगर कर सकता है।

दिल्ली में तेजी से बढ़ सकते हैं इसके मामले

दरअसल, दिल्ली और मुंबई में इसके मामलों में तेजी इसलिए भी देखी जा सकती है क्योंकि दिवाली को लेकर विदेशों से अवाजाही ज्यादा होगी। साथ ही त्योहारों में इन जगहों से आने-जाने वाले लोगों की आवाजाही ही बहुत ज्यादा होती है। इससे इस संक्रमण के फैलने का खतरा ज्यादा है।

3 से 4 हफ्तों में बढ़ सकते हैं कोरोना के मामले

बता दें कि चीन के कई जिलों में ये वायरस काफी तेजी फैल चुका है। यह भी बताया गया है कि पिछले दो हफ्तों में इस संस्करण का प्रसार संयुक्त राज्य अमेरिका में 0.8 से 1.7% दोगुना हो गया है। यूके, जर्मनी और फ्रांस जैसे यूरोपीय देशों में इन प्रकार के लगभग 15-25% मामले हैं। इस लिहाज से भारत में भी इस वेरिएंट के फैलने का खतरा इस समय काफी ज्यादा है और एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगले 3 से 4 हफ्तों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source