... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : May 24, 2022 12:57 PM IST
भारत में ओमिक्रोन के सब BA.5 के पहले मामले की पुष्टि, इस राज्य में मिला पॉजिटिव शख्स
Omicron BA.5 in hindi : भारत में ओमिक्रोन बीए.1 और बीए.2 के बाद अब तेलंगाना में सब वेरिएंट बीए.5 (Omicron BA.5) का पहला मामला सामने आया है। हैदराबाद में एक 80 साल का बुजुर्ग इस सब वेरिएंट से पॉजिटिव पाया गया है। इंडियन सार्स कोवि-2 जीनोमिक कोन्सोर्टियम (INSACOG) के मुताबिक, जीनोमिक स्क्विन्सिंग के नतीजे रविवार को प्राप्त हुए हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।
INSACOG द्वारा जारी किए गए एक बयान के मुताबिक, 80 साल का ये बुजुर्ग कोविड वैक्सीन की दोनों खुराक ले चुका है और बीते समय में देश से बाहर भी नहीं गया है। बुजुर्ग में वायरस के सिर्फ हल्के लक्षण ही दिखाई दिए हैं।
INSACOG ने इस बात की भी पुष्टि की है कि हाल ही में दक्षिण अफ्रीका से आया एक 40 साल का पुरुष भी बीए.4 सब वेरिएंट से पॉजिटिव पाया गया है। हैदराबाद हवाईअड्डे पर पहुंचने के बाद इस व्यक्ति के संक्रमित होने का पता चला है। ये भारत में बीए.4 ओमिक्रोन सब वेरिएंट का पहला मामला था। इन दोनों व्यक्तियों के संपर्क में आए सभी लोगों का पता लगा लिया गया है।
ऐसा बताया जा रहा है कि दक्षिण अफ्रीका से लौटा ये शख्स भारत में 9 मई को पहुंचा था, जहां उसे हैदराबाद के एक बिजनेस स्कूल में लेक्चर देना था। इस व्यक्ति के 18 मई को बीए.4 सब वेरिएंट से संक्रमित पाए जाने की खबर मिली थी।
उसके बाद, तमिलनाडु में एक 19 साल की लड़की बीए.4 सब वेरिएंट से संक्रमित पाई गई थी।
INSACOG का कहना है कि ओमिक्रोन के बीए.4 और बीए5 सब वेरिएंट्स इस वक्त दुनियाभर में फैले हुए हैं। इस साल की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका से ही इन दोनों सब वेरिएंट्स का पता चला था और अब इन दोनों सबवेरिएंट्स के मामले अन्य देशों में भी पाए जा रहे हैं। हालांकि ये दोनों वेरिएंट्स किसी भी अन्य बीमारी की गंभीरता और अस्पताल में भर्ती होने जैसे खतरे से जुड़े हुए नहीं पाए गए हैं।
तेलंगाना स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि राज्य में कोरोनावायरस के सभी पॉजिटिव मामलों को जीनोमिक स्क्विन्सिंग के लिए भेज दिया गया है। इस महीने रोजाना 25 से 50 नए मामले सामने आए हैं।