Covid-19 Vaccination in Oman: ओमान ने कोविड-19 टीकाकरण अभियान किया शुरू

खाड़ी क्षेत्र में कोविड-19 से होने वाली मौत की दूसरी सबसे बड़ी संख्या ओमान में दर्ज की गई है। यह छह गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल (जीसीसी) के सदस्य राज्यों में से एक है, जो फाइजर-बायोएनटेक वैक्सीन का उपयोग करके कोविड-19 वैक्सीनेशन (Covid-19 Vaccination in Oman) शुरू किया है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : December 28, 2020 8:42 PM IST

ओमान ने कोविड-19 वैक्सीनेशन अभियान (Covid-19 Vaccination in Oman) की शुरुआत की है। अभियान की शुरुआत सभी उड़ानों की नियोजित बहाली और सीमाओं को फिर से खोलने से दो दिन पहले की गई है। यह जानकारी सरकारी मीडिया ने दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने राज्य मीडिया के हवाले से बताया कि स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, "अभियान का लक्ष्य, पहले चरण में महामारी के लिए सबसे संवेदनशील समूह का वैक्सीनेशन करना है, जिनमें फ्रंटलाइन कार्यकर्ता, बूढ़े और बुजुर्ग लोग शामिल हैं।"

खाड़ी क्षेत्र में कोविड-19 से होने वाली मौत की दूसरी सबसे बड़ी संख्या ओमान में दर्ज की गई है। यह छह गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल (जीसीसी) के सदस्य राज्यों में से एक है, जो फाइजर-बायोएनटेक वैक्सीन का उपयोग करके कोविड-19 वैक्सीनेशन ( (Covid-19 Vaccination in Oman) शुरू किया है।

स्वास्थ्य मंत्री अहमद अल-सैदी ने लिया वैक्सीन

स्वास्थ्य मंत्री अहमद अल-सैदी ने रविवार को अभियान शुरू होने के तुरंत बाद वैक्सीन लिया। ओमान में अब तक 128,472 कोरोनावायरसमामले और 1,495 मौतें दर्ज की गई हैं। देश ने ब्रिटेन में नोवल कोरोनावायरस के एक वेरिएंट की खोज के मद्देनजर पिछले सप्ताह अपनी भूमि और समुद्री सीमाओं के माध्यम से प्रवेश और निकास पर प्रतिबंध लगा दिया था।

Coronavirus Cases in India: भारत में कोरोना के 20 हजार नए मामले, 279 मौतें, रिकवरी रेट पहुंची 95 प्रतिशत से ऊपर

New Covid Strain: क्या वर्तमान कोविड वैक्सीन कोरोनावायरस के नए वेरिएंट के लिए उपयोगी है?

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source