Oldest Man of the World: दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति का गिनीज रिकॉर्ड के बाद निधन

वतनाबे के बड़े बेटे की पत्नी ने सार्वजनिक प्रसारक एनएचके से कहा कि सबसे बुजुर्ग व्यक्ति के रूप में प्रमाणपत्र प्राप्त करने के बाद उन्हें भूख की कमी और सांस संबंधी दिक्कतें शुरू हो गईं. वतनाबे का जन्म 5 मार्च, 1907 को एक किसान परिवार में हुआ था. वह 20 साल की उम्र में ताइवान (Taiwan) चले गए, जहां उन्होंने शुगर रिफाइनरी में 18 साल काम किया.

WrittenBy

Written By: IANS | Updated : February 26, 2020 10:55 AM IST

Oldest Man of the World: जापान (Japan) के चितेत्सु वतनाबे  (Chitetsu Watanabe) का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र प्राप्त करने के 11 दिन बाद निधन हो गया. 112 साल के वतनाबे को दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति थे. समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के मुताबिक, वतनाबे का रविवार की रात निधन हुआ. (Oldest Man of the World in hindi.)

 गौरतलब है कि  चितेत्सु वतनाबे  (Chitetsu Watanabe) का कुछ समय पहले ही गिनीज बुक ऑफि वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज़ किया गया था. जिसके लिए उन्हें हाल ही में  प्रमाणपत्र भी प्राप्त हुआ.  112 साल के वतनाबे  दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति थे और उन्हें लोग बहुत अधिक पसंद भई करते थे। मिली जानकारी के मुताबिक मृत्यु से पहले उन्हें बड़ी उम्र से जुड़ी परेशानियां होने लगीं.  जापान की स्थानिय मीडिया के मुताबिक, वतनाबे ने रविवार की रात आखिरी सांस ली.

दुनिया के सबसे बुज़ुर्ग व्यक्ति थे चितेत्सु वतनाबे (Oldest Man of the World in):

उन्होंने 12 फरवरी को आधिकारिक रूप से निगाता प्रांत के जोएत्सु के एक नर्सिग होम में प्रमाणपत्र प्राप्त किया था. वह निगाता में रहते थे. वतनाबे के बड़े बेटे की पत्नी ने सार्वजनिक प्रसारक एनएचके से कहा कि सबसे बुजुर्ग व्यक्ति के रूप में प्रमाणपत्र प्राप्त करने के बाद उन्हें भूख की कमी और सांस संबंधी दिक्कतें शुरू हो गईं.(Oldest Man of the World)

Anger management: ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट के लिए नुकसान दायक है गुस्सा , जब आए गुस्सा, तो करें ये उपाय

वतनाबे का जन्म 5 मार्च, 1907 को एक किसान परिवार में हुआ था. वह 20 साल की उम्र में ताइवान (Taiwan) चले गए, जहां उन्होंने शुगर रिफाइनरी में 18 साल काम किया. वे द्वितीय विश्वयुद्ध खत्म होने के बाद जापान लौटे. वतनाबे को कैलीग्राफी, कस्टर्ड और आइसक्रीम पंसद थी. उन्होंने गिनीज टीम से कहा कि उनके लंबे जीवन की कुंजी हंसी है.

Diet Tips for Healthy Living: हेल्दी लिविंग के लिए अपनाएं ये 3 डायट टिप्स, रहेंगे खुशहाल और जिएंगे लम्बी उम्र

 Blood Sugar Levels: डायबिटीज़ डायट में ज़रूर शामिल करें कलौंजी, ब्लड शुगर लेवल रखेगा अंडर कंट्रोल

Best Health Care Tips 2020: साल 2020 में रहें हेल्दी, फॉलो करें ये 3 हेल्थ टिप्स, जो हैं बेस्ट

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source