ओडिशा सरकार का आदेश, H3N2 के लक्षण वाले मरीजों को कराना होगा कोविड टेस्ट, पढ़ें डिटेल्स

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लोगों से अपील की गयी है कि वे सर्दी-खांसी और जुकाम जैसी समस्याएं होने पर डॉक्टर से सम्पर्क करें और तुरंत अपना कोविड टेस्ट कराएं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 14, 2023 11:29 AM IST

H3N2 in Odisha: देशभर में इंफ्लुएंजा वायरस H3N2 के मामलों (H3N2 Cases in India) में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। तेजी से फैल रहे वायरस को कंट्रोल करने के लिए अलग-अलग राज्यों द्वारा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं और लोगों को भी खुद को संक्रमण की चपेट में आने से रोकने के लिए प्रयास करने को कहा है। इसी बीच ओडिशा राज्य (Odisha government suggest covid-19 test for influenza H3N2 patients ) में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को फ्लू के लक्षण दिखने पर कोविड टेस्ट (Covid-19 Test) कराने के लिए कहा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी भुवनेश्वर (Bhuvneshwar) सहित राज्य के सभी जिलों के अस्पतालों को अलर्ट रहने को कहा गया है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लोगों से अपील की गयी है कि वे सर्दी-खांसी और जुकाम जैसी समस्याएं होने पर डॉक्टर से सम्पर्क करें और तुरंत अपना कोविड टेस्ट (Govt advised covid-19 test for people with cold and cough) कराएं। ओडिशा राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार अस्पतालों को आईसीयू रूम्स (ICU rooms in hospitals) और ऑक्सीजन सप्लाई एक्विपमेंट्स (Oxygen supply equipment's) तैयार रखने के लिए निर्देश दे दिए गए हैं। वहीं, संबंधित अधिकारियों को अपने क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। (Odisha govt instructions to control H3N2)

इन लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार चूंकि, इंफ्लुएंजा का कोई विशेष इलाज (Treatment of Influenza H3N2) नहीं है ऐसे में लक्षणों पर ध्यान देने से मरीजों को बचाना और स्थिति को गम्भीर होने से रोका जा सकता है। अधिकारियों के मुताबिक, खांसी एक महत्वपूर्ण लक्षण (symptoms of influenza H3N2) है जो कुछ दिनों तक बनी रह सकती है। हालांकि, हार्ट डिजिज, किडनी डिजिज और निमोनिया के मरीजों में इंफ्लुएंजा के गम्भीर संक्रमण का खतरा हो सकता है। (people at high risk of influenza H3N2)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source