ओडिशा में कोरोना के सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट जारी, जानें देशभर में कोरोनावायरस के कुल मामलों के ताजा आंकड़े

ओडिशा राज्य में कोरोना पॉजिटिव मामलों में गिरावट देखी जा रही है, वहीं रिकवरी रेट 96 फीसदी तक पहुंच गई है। ओडिशा में इस बीमारी (Coronavirus) से अब तक कुल 2,96,516 व्यक्ति ठीक हो चुके हैं। राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 10,563 है। जानें, देशभर में कोरोना के ताजा आंकड़े...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : November 15, 2020 3:12 PM IST

Odisha Coronavirus Case Update: ओडिशा में कोरोनावायरस (Coronavirus in Odisha) के पिछले दो दिनों से 1,000 से नीचे पॉजिटिव मामले सामने आ रहे हैं। इसके साथ ही सक्रिय मामलों की संख्या में भी लगातार गिरावट जारी है। राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार को ये जानकारी दी। राज्य में पिछले 24 घंटों में 753 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिससे ओडिशा में कोविड-19 (covid-19) मामलों की कुल संख्या 3,08,659 हो गई है।

ओडिशा में रिकवरी रेट 96 %

ताजा मामलों में से 434 मामले क्वारंटीन सेंटर से रिपोर्ट किए गए, जबकि 319 स्थानीय संपर्क हैं। जहां राज्य में पॉजिटिव मामलों में गिरावट देखी जा रही है, वहीं रिकवरी रेट 96 फीसदी तक पहुंच गई है। ओडिशा में इस बीमारी (Odisha Coronavirus Case Update) से अब तक कुल 2,96,516 व्यक्ति ठीक हो चुके हैं। राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 10,563 है। ओडिशा (Odisha) में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से 17 लोगों की मौत हुई है। खोरधा और सुंदरगढ़ जिलों में 4-4, और बरगढ़ और संबलपुर जिलों में 3-3 मौतें दर्ज की गई हैं।

दिवाली के दिन देशभर में दर्ज हुए 41,100 नए मामले

देश में दिवाली के त्योहार को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया, लेकिन इसी के साथ बीते 24 घंटे में रविवार को भारत में कोरोना के 41,100 नए मामले (India Coronavirus Case Update) दर्ज किए गए हैं और 447 से अधिक मौतें हुई हैं। इन्हें मिलाते हुए देश में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 88,14,579 बैठता है और वायरस की चपेट में आकर हुई मौतों की संख्या 1,29,635 है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों से पता चलता है कि भारत में अभी सक्रिय मामलों की संख्या 4,79,216 है, जबकि 42,156 से अधिक मरीज वायरस को मात देकर कुल ठीक हुए मरीजों की संख्या में इजाफा किया है। यह संख्या 82,05,728 है।

महाराष्ट्र बना हुआ है अब भी अव्वल

मंत्रालय ने बताया कि इस वक्त रिकवरी रेट 93.09 प्रतिशत है और मृत्यु दर 1.47 प्रतिशत है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने शनिवार को 8,05,589 से अधिक नमूनों का परीक्षण किया, जिसे मिलाते हुए परीक्षण किए गए कुल नमूनों की संख्या 12,48,36,819 बैठती है।

17,44,698 मामलों के साथ महाराष्ट्र (Maharashtra) अब भी वायरस (Virus) से सबसे अधिक प्रभावित देशों की सूची में अव्वल है। यहां सक्रिय मामलों और मृतकों की संख्या क्रमश: 86,470 और 45,914 है।

दिल्ली में दिवाली के दिन आए 7,340 कोविड-19 के मामले, 96 लोगों ने गवाई अपनी जान

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source