... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Published : October 13, 2018 5:14 PM IST
महिलाओं में कोलोन कैंसर का खतरा। © Shutterstock
मोटापा की वजह से कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है यह तो सभी जानते हैं लेकिन हाल ही में हुए एक शोध में यह पता चला है कि मोटापा की वजह से कोलन कैंसर का खतरा भी ज्यादा होता है। शोध में यह भी पाया गया है कि मोटापा महिलाओं में कोलन कैंसर के खतरे को बहुत ज्यादा कर सकता है।
महिलाओं का वजन ज्यादा होने या फिर मोटापा का शिकार होने पर 50 साल की उम्र से पहले ही कोलोन कैंसर होने की संभावना होती है। शोधकर्ताओं ने अपने शोध में दावा किया है कि जिन महिलाओं का बॉडी मास इंटेक्स (BMI) ज्यादा होता है उनमें कोलोन कैंसर होने की संभावना बहुत ज्यादा होती है। वहीं उन महिलाओं में यह खतरा कम होता जाता है जिनका अपेक्षकृत बॉडी मास इंटेक्स (BMI) कम होता है।
ये भी पढ़ेंः मोटापा की वजह से महिलाओं को हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर।
शोधकर्ताओं ने अपने शोध में कम और ज्यादा बॉडी मास इंटेक्स (BMI) की महिलाओं का तुलनात्मक अध्ययन किया। अध्ययन में एक खास बात यह भी थी जिन महिलाओं का बॉडी मास इंटेक्स (BMI) ज्यादा था उनमें कम बॉडी मास इंटेक्स (BMI) वाली महिलाओं की तुलना में कोलोन कैंसर होने का खतरा दोगुना था।
शोध में 25 से 44 साल की महिलाओं को शामिल किया गया था। शोधकर्ताओं ने अपने शोध के बारे यह भी कहा कि इसका यह मतलब नहीं निकाला जा सकता कि बढ़ते वजन को हम कोलोन कैंसर के खतरे के तौर पर देखें। लेकिन युवाओं में बढ़ रहे कोलोन कैंसर के खतरे को पहचानने के लिए और भी शोध की जरूरत है। शोध में 85,256 महिलाओं को शामिल किया गया था।
ये भी पढ़ेंः मोटापा करना है दूर तो खाना खाने से पहले पिएं ये “फैट कटर ड्रिंक”।
शोध के बारे में वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी में डिविज़न ऑफ पब्लिक हेल्थ साइंसेज़ में सर्जरी के असिस्टेंड प्रफेसर यीन काउ ( Yin Cao) के अनुसार यह शोध हेल्दी वेट और डायट के आवश्यकता को हाइलाइट करता है।
ये भी पढ़ेंः मोटापा और डायबिटीज होगा दूर, सेवन करें इस पौधे का रस।