मोटापा और विटामिन डी-3 कमी से 13 तरह के कैंसर होने का खतरा

मोटापा और विटामिन डी की कमी दोनों एक साथ है तो यह बेहद खतरनाक है। आपको इसके बारे में सतर्क होने की जरूरत है।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : February 4, 2019 3:09 PM IST

भारत में ब्रेस्ट कैंसर के मामले कई गुना बढ़ गये हैं। अगर विश्व के अन्य देशों की तुलना में देखें तो भारत में कम उम्र की महिलाओं को भी ब्रेस्ट कैंसर की शिकार होत रही हैं। भारत में ज्यादातर मामलों में यह देखा गया है कि लोगों में इसके प्रति जागरुकता नहीं है।

ब्रेस्ट कैंसर का अगर सही समय पर पता चल जाये तो इसका इलाज संभव है। हाल ही में हुए एक शोध में इस बात का पता चला है कि महिलाओं में विटामिन डी की कमी होने के कारण ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है।

पेट और कमर की चर्बी बढ़ने से थायराइड और कैंसर होने का बढ़ाता है खतरा।

अगर आप में भी विटामिन डी की कमी है तो ब्रेस्ट कैंसर का खतरा है। इस शोध में इस बात की पुष्टि हुई है की अगर शरीर में पर्याप्त विटामिन डी है तो ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कम है। शोधकर्ताओं की माने तो विटामिन डी ब्रेस्ट कैंसर से बचाव करता है।

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयरः पुरुषों की तुलना में महिलाओं को ज्यादा खुशी देता है, जानें क्यों ?

स्तन कैंसर पर हुई इस स्टडी में यह बात सामने आई क‍ि विटामिन डी की कमी के साथ ही अगर मोटापा भी है तो यह ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को बढ़ा देता है। शोध में यह बात समाने आई क‍ि कम बीएमआई (BMI) के साथ शरीर में मौजूद विटामिन डी का अच्छा स्तर ब्रेस्ट कैंसर से बचाव का काम करता है।

क्या आपको पता है कि फैट के कारण कैंसर होने खतरा क्यों बढ़ जाता है ?

विटामिन डी के लिए अच्छी डायट अवश्य लेना चाहिए। आइए जानते हैं विटामिन डी के अच्छे सोर्स के बारे में।

obesity-and-cancer-facts-in-hindi मोटाप जब कैंसर का कारण बनने लगता है।©Shutterstock.

अंडे

जैसा क‍ि हम जानते हैं क‍ि विटामिन डी अंडे के योर्क यानी जर्दी में होती है, तो यह महत्वपूर्ण हो जाता है क‍ि आप पूरे अंडे को खाएं, बजाए क‍ि सि‍र्फ सफेद भाग को खाएं. इस बात का ध्यान रखें क‍ि अगर आपको कोलेस्ट्रोल से जुड़ी समस्याएं हैं तो इससे बचें।

मोटापा की वजह से महिलाओं को हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर।

दूध

दूध में सेहत के लिए सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। शरीर में विटामिन डी की कमी न हो इसके लिए कच्चे दूध का इस्तेमाल करना चाहिये। जो लोग दूध का सेवन नहीं करते हैं उनको सोया मिल्क का उपयोग करना चाहिए।

मशरूम

मशरूम में कई तरह के वि‍टाम‍िन मि‍लते हैं। इस बात का पूरा ध्यान रखें क‍ि मशरूम को खाने में शामि‍ल करने से पहले आप उसे अच्छी तरह साफ कर लें। आप इसे सब्जी बनाकर, सलाद में या सूप में कि‍सी भी तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।

मोटापा की वजह से महिलाओं में हो सकता है कोलोन कैंसर, जानें क्यों।

चीज

चीज विटामिन डी का बहुत ही अच्छा सोर्स है. रिकोटा विटामिन डी का सबसे अच्छा सोर्स है. रिकोटा (Ricotta) भेड़, गाय, बकरी, या इतालवी पानी भैंस दूध मट्ठा से बना एक इतालवी मट्ठा पनीर है. यह कि‍सी भी दूसरे मट्ठे से अलग चीज जैसा होता है. इसके अलावा चीज गुड फैट और कैल्शि‍यम का भी अच्छा सोर्स है।

पेट का मोटापा कम करने के लिए डेली डाइट में शामिल करें ये 7 फूड।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source