
Also Read
दुनियाभर में कोरोनावायरस की सबसे तेज रफ्तार भारत में, पढ़ें एक्सपर्ट की चेतावनी
Obesity and Covid-19: कोरोना वायरस के खतरे से यूं तो हर किसी को बचने के प्रयास करने चाहिए। लेकिन, कुछ विशेष ग्रुप्स ऐसे हैं जिन्हें इस जानलेवा संक्रमण का ख़तरा अधिक है। एक स्टडी के मुताबिक मोटे लोग या ऐसे लोग जिनका वजन बहुत अधिक है। उन्हें कोरोना वायरस इंफेक्शन होने का ख़तरा दूसरों की तुलना में अधिक है। (Obesity and Covid-19 in hindi)
ब्रिटेन के साइंटिस्ट ने एक नयी रिपोर्ट सार्वजनिक की है। जिसमें, लिखा गया है कि मोटापे को नियंत्रण में रखने से कोविड-19 के गंभीर लक्षणों को कंट्रोल करने में सहायता होती है। जबकि, मोटापा कंट्रोल ना होने से इंफेक्शन का खतरा गम्भीर हो सकता है। ब्रिटिश सरकार के हेल्थ डिपार्टमेंट की इकाई पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड (पीएचई) द्वारा आयोजित और प्रकाशित इस नयी स्टडी में ये निष्कर्ष निकाले गए है। इस स्टडी के अनुसार, मोटे या बहुत अधिक वजन की वजह से लोगों के लिए कोविड-19 इंफेक्शन का खतरा और मृत्यु का रिस्क बहुत अधिक होता है।
इस स्टडी में यह पता लगाने की कोशिश की गयी कि, अधिक वजन की वजह से लोगों को कोविड-19 का खतरा क्या अधिक होता है। इस स्टडी के दौरान मोटापे और कोरोना वायरस के बीच संबंध दिखाने वाली पुरानी स्टडीज़ और रिसर्च पेपर भी ध्यान दिया गया। पीएचई, यूके के मुताबिक, इंटरनेशल स्टडीज़ और पेपर्स में यह बताया गया है कि, बहुत अधिक वज़न वाले लोगों में बीमारियों और गम्भीर इंफेक्शन का खतरा होता है। इसके चलते कई बार लोगों को हॉस्पिटलाइज़्ड कराने की स्थिति भी बन गयी है। कई लोगों को आईसीयू में भी दाखिल कराना पड़ा और कोविड-19 इंफेक्शन के चलते कई लोगों की मौत भी हो गयी।
इस बाबत पीएचई के चीफ न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. एलिसन टेडस्टोन ने जानकारी देते हुए कहा, कि फिलहाल जो सबूत मिले हैं, उसके मुताबिक ज़्यादा वजन वाले या मोटापे से परेशान लोगों को कोविड-19 इंफेक्शन होने के बाद गंभीर बीमारी और मृत्यु का खतरा बढ़ जाते हैं। इसके अलावा, कई अन्य जानलेवा बीमारियों का भी ख़तरा बहुत अधिक बढ़ जाता है। ऐसे में वजन घटाने से सेहत के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। जिससे, कोविड-19 की वजह से सेहत पर पड़ने वाले हानिकारक प्रभावों को भी कम करता है। (Obesity and Covid-19 risk)