12 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए Covovax कितनी सुरक्षित, एक्सपर्ट पैनल करेगा इसी सप्ताह समीक्षा

एनटीएजीआई 12 साल और उससे ऊपर के बच्चों को लगाने के लिए कोवोवैक्स डेटा की समीक्षा करेगा ।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 31, 2022 9:40 AM IST

Expert panel to review Covovax data: टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार (India’s National Technical Advisory Group on Immunisation ) का कोविड वर्किंग ग्रुप इस सप्ताह सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (Serum Institute Of India) द्वारा निर्मित कोवोवैक्स के डेटा की समीक्षा करेगा, जिसका इस्तेमाल बच्चों और वयस्कों में किया जाएगा। एक सूत्र ने बुधवार को यह जानकारी दी। सूत्र ने कहा कि कोविड वर्किंग ग्रुप शुक्रवार को यह देखने के लिए बैठक कर सकता है कि क्या कोवोवैक्स को 12 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण कार्यक्रम में जोड़ा जा सकता है। (Expert panel to review Covovax data in Hindi)

CDSCO द्वारा की गयी इमरजेंसी यूज की सिफारिश

केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की विषय विशेषज्ञ समिति ने हाल ही में कोवोवैक्स को आपातकालीन उपयोग प्राधिकरण देने की सिफारिश की थी। पिछले साल 28 दिसंबर को, ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (Drugs Controller General of Indi) ने वयस्कों में आपातकालीन स्थिति में प्रतिबंधित उपयोग के लिए कोवोवैक्स को मंजूरीदी थी। हालांकि, वैक्सीन को अभी तक देश के इनोक्यूलेशन ड्राइव में शामिल नहीं किया गया है।

3 स्तरों पर होती है वैक्सीन की समीक्षा

बता दें कि देश में किसी भी टीके के इस्तेमाल से जुड़ा फैसला लेने के लिए NTAGI तीन स्तर की समीक्षा प्रणाली का इस्तेमाल करती है। जिसमें टीकाकरण के लिए किसी भी वैक्सीन को मंजूरी देने से पहले 3 अलग-अलग कमिटियों की कसौटी पर जांचा जाता है। कोवोवैक्स की फिलहाल पहले वर्किंग ग्रुप द्वारा प्रथम स्तर पर समीक्षा की जाएगी। यह वर्किंग ग्रुप वैक्सीन के डेटा की मदद से यह जांच करेगा कि वैक्सीन कितनी सेफ और प्रभावी है। उसके बाद  दूसरे स्तर पर एक स्थायी उप-समिति (STSC) डेटा और निष्कर्षों की समीक्षा और उस पर चर्चा करेगी। तीसरे स्तर पर STSC फाइनल रिव्यू के लिए तीसरे समूह को अपने समीक्षा की रिपोर्ट देगी और उसके बाद इस दिशा में कार्य आगे बढ़ सकेगा।

गौरतलब है कि भारत में 16 मार्च से 12 से 14 साल के बच्चों का टीकाकरण शुरू किया है। इस बीच, भारत का टीकाकरण कवरेज बुधवार शाम को 184 करोड़ का आंकड़ा पार कर गया। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार शाम सात बजे तक 19 लाख से ज्यादा वैक्सीन डोज दिए जा चुके हैं।

(आईएएनएस)