Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

अब ब्लड टेस्ट से पता चलेगा अल्जाइमर है या नहीं!

अभी अल्जाइमर बीमारी के बारे में मस्तिष्क के स्कैन और सेरीब्रोस्पाइनल तरल के परीक्षण से पता लगाया जाता है, यह तरल मेरूदंड में सूई डाल कर निकाला जाता है।

अब ब्लड टेस्ट से पता चलेगा अल्जाइमर है या नहीं!
अभी अल्जाइमर बीमारी के बारे में मस्तिष्क के स्कैन और सेरीब्रोस्पाइनल तरल के परीक्षण से पता लगाया जाता है, यह तरल मेरूदंड में सूई डाल कर निकाला जाता है। ©Shutterstock.

Written by Yogita Yadav |Published : December 22, 2018 9:48 AM IST

वैज्ञानिकों ने खून की एक ऐसी जांच विकसित की है जिससे भूलने की बीमारी अल्जाइमर के बारे में सटीक पता लगाया जा सकता है और यहां तक कि अल्जाइमर के लक्षण सामने आने से पहले ही किसी मनुष्य में इसके होने की आशंका के बार में भी मालुम किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - डिनर में शामिल किया बाहर का खाना, तो हो जाएंगे मोटे और बीमार

खर्चीली थी पुरानी तकनीक

Also Read

More News

दरअसल अभी अल्जाइमर बीमारी के बारे में मस्तिष्क के स्कैन और सेरीब्रोस्पाइनल तरल के परीक्षण से पता चलाया जाता है। यह तरल मेरूदंड में सूई डाल कर निकाला जाता है। यह प्रक्रिया खर्चीली है, लेकिन यह रोगी की हालत के बारे में सटीक जानकारी देती है।

यह भी पढ़ें - शराब की बढ़ती लत ‘मेंटल इलनेस’ का भी हो सकती है संकेत, रहें सावधान

अब इस तरह होगी जांच

अमेरिका के बर्मिंघम एडं विमन्स हॉस्पिटल के अनुसंधानकर्ता ऐसा खून की ऐसी जांच की विधि विकसित करने की दिशा में काम कर रहे हैं जो इस कष्टदाई प्रक्रिया का स्थान ले सके। अस्पताल से डोमिनिक वाल्श ने कहा, ‘‘अल्जाइमर की बीमारी के लिए रक्त परीक्षण आसानी से और अनेक बार दफ्तर के प्राइमरी केयर में ही किया जा सकता है। इसके लिए अस्पताल जाने की जरूरत नहीं है।''

यह भी पढ़ेें –कहीं आप भी तो नहीं करते सुबह-सुबह ये गलतियां ? उम्र से पहले हो जाएंगे बूढ़े

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे परीक्षण को और लोगों पर कर उसे सत्यापित करन की जरूरत है लेकिन शुरूआत में लोगों के दो समूह पर परीक्षण में जैसे नतीजे आए हैं वैसे और नतीजे आते हैं तो यह एक अहम उपलब्धि साबित होगी।

About the Author

... Read More