Covid-19 In Children: अब बच्चों को भी चपेट में ले रहा है कोरोना, इन देशों में हफ्ते भर के अंदर लाखों बच्चे संक्रमित

दुनियाभर के देशों में बच्चों में कोरोना वायरस का खतरा दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है, पिछले कुछ हफ्तों में अमेरिका और यूरोपीय देशों में लाखों बच्चे संक्रमित हुए हैं.

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated : December 9, 2021 2:30 PM IST

कोरोना वायरस (Covid-19) थोड़े-थोड़े दिनों के अंतराल के बाद अपना रूप बदल रहा है। कोरोना ने पहले वयस्कों को अपनी चपेट में लिया और अब बच्चों को अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है। दरअसल, पिछले कुछ दिनों में अमेरिका में 1.25 लाख से ज्यादा बच्चों में कोरोनावायरस का संक्रमण मिलने पर वहां के विशेषज्ञ और जनता काफी चिंतित है। एक बार फिर यहां कोरोना का डर बढ़ने लगा है। इस खबर से दुनियाभर के देशों में बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर डर पैदा हो रहा है।

अमेरिका में कुल संक्रमितो में बच्चों की संख्या 11% है

अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स एंड द चिल्ड्रन हॉस्पिटल एसोसिएशन की एक संयुक्त रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका में पिछले 1 सप्ताह के दौरान 133000 से ज्यादा बच्चों के कोरोना से संक्रमित होने का मामला सामने आया है। आंकड़ों के मुताबिक यहां कुल संक्रमित मरीजों में 11% बच्चे संक्रमित हो रहे हैं। इस मामले को लेकर अमेरिका के वरिष्ठ वैज्ञानिक एंटनी फाउची ने कहा है कि अभी ओमीक्रोन से जुड़े मामले बेहद कम है अभी जो मामले आ रहे हैं वह सभी डेल्टा वेरिएंट से जुड़े हैं।

यूरोप में भी बच्चों में बढ़ा संक्रमण

यूरोपीय देशों के स्कूलों में Covid-19 से एक साथ कई बच्चों के संक्रमित होने से चिंताएं बढ़ गई हैं। ब्रिटेन जर्मनी फ्रांस ग्रीस आदि देशों के स्कूलों में कम्युनिटी ट्रांसमिशन के चलते स्टूडेंट और टीचर को आइसोलेट करना पड़ा है। डब्ल्यूएचओ ने भी यूरोपीय देशों को स्कूलों में अभियान चलाकर वैक्सीनेशन करने की सलाह दी है।

ऑस्ट्रेलिया के स्कूल में कम्युनिटी ट्रांसमिशन

सिडनी के रीजेंट पार्क क्रिश्चियन स्कूल के 3 बच्चों में ओमीक्रोन वेरियंट के संक्रमण का पता चला गया है। इनमें से एक बच्चे के विदेशी यात्रा का कोई संबंध नहीं है, जिसके आधार पर वैज्ञानिक इस घटना को देश का पहला स्कूल सामुदायिक संक्रमण का मामला बता रहे हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source