सावधान! अब आंखों की रोशनी को भी धुंधला कर रहा है कोरोनावायरस, दवाईयों से नहीं हो रहा इलाज

वैज्ञानिकों के मुताबिक, कोरोनावायरस सबसे अधिक मरीजों के फेफड़ों को नुकसान पहुंचाता है, लेकिन कुछ मामलों में यह शरीर के नर्वस सिस्टम को भी प्रभावित कर रहा है। इसके कारण मस्तिष्क में ऑक्सीजन की कमी और ब्लड क्लॉटिंग की समस्याएं हो रही हैं, जिसके कारण मिर्गी के दौरे आना और पैरालिसिस की समस्याएं भी हो रही हैं।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : October 13, 2020 1:03 PM IST

Coronavirus Affecting Eyes : कोरोनावायरस वैज्ञानिकों के सामने बहुत ही रहस्मय वायरस बना हुआ है। आय दिन इसके नए-नए लक्षण सामने आते हैं, जिसकी वजह से वैज्ञानिकों को रोजाना नई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। यह खतरनाक वायरस शरीर के अंदरुनी हिस्सों को बुरी तरह से प्रभावित कर रहा है। सबसे पहले यह वायरस हमारे फेफड़ों को प्रभावित करता है। इसके बाद धीरे-धीरे शरीर के सभी अंगों को अपनी चपेट में ले (Coronavirus Affecting Eyes) रहा है।

कोरोना के रोगियों को हो रही है धुंधलेपन की समस्या

वैज्ञानिकों के मुताबिक, कोरोनावायरस सबसे अधिक मरीजों के फेफड़ों को नुकसान पहुंचाता है, लेकिन कुछ मामलों में यह शरीर के नर्वस सिस्टम को भी प्रभावित कर रहा है। इसके कारण मस्तिष्क में ऑक्सीजन की कमी और ब्लड क्लॉटिंग की समस्याएं हो रही हैं, जिसके कारण मिर्गी के दौरे आना और पैरालिसिस की समस्याएं भी हो रही हैं। इतना ही नहीं इसके कारण आंखों में कंजक्टिवाइटिस, झिल्ली में धुंधलापन, सुनने में परेशानियों जैसे लक्षण भी सामने आ रहे (Coronavirus Affecting Eyes) हैं।

चीनी महिला के आंख में मिला कोरोनावायरस

हाल ही में एक 64 वर्षीय चीनी महिला की आंखों में कोरोनावायरस से अंश मिले हैं। सबसे आश्चर्य की बात यह है कि पूरी तरह से ठीक होने के बाद महिला की आंखों में वायरस मिला है। खबरों के अनुसार, महिला को करीब 5 दिनों तक कब्ज, सूखी खांसी, डायरिया जैसे लक्षण दिख रहे थे, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच में पता चला कि महिला कोरोना पॉजिटिव है, जिसके बाद उसका इलाज किया गया।

कोरोना से लड़ने में क्या मददगार होगा बीसीजी टीका? ब्रिटेन के वैज्ञानिक कर रहे हैं रिसर्च

19 दिनों तक इलाज के बाद महिला की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई, जिसके बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया था, लेकिन कुछ दिनों बाद उसके आंखों में दर्द, धुंधलापन और आंखों में जलन की शिकायत होने लगी। जब वह महिला चेकअप के लिए अस्पताल गई, तो उसकी आंखों में कोरोनावायरस होने की पुष्टि की गई। इसके बाद दवाईयों के जरिए उसका इलाज करने की कोशिश की गई, लेकिन कुछ असर ना दिखने पर महिला की आंखों की सर्जरी की गई।

कोरोना वैक्सीन बनाने की होड़ में चीन आया सामने, विकासशील देशों को टीका देने की दी गारंटी