Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
देशभर में कोरोना के बढते प्रकोप को देखते हुए केंद्र सरकार के साथ ही राज्य सरकारें भी सकते में आ गई हैं। कोरोना न फैले इसके लिए राज्य सरकारें सुरक्षा के तमाम इंतजाम कर रही हैं। राजधानी दिल्ली में केजरीवाल की सरकार ने जहां वैक्सीनेशन सेंटर 500 से बढ़ाकर 1000 करने की बात कही है वहीं, दिल्ली में अब 40 हजार की जगह 1.25 लाख लोगों को प्रतिदिन वैक्सीन लगाई जाएगी। जितने भी सरकारी वैक्सीनेशन सेंटर होंगे उनमें सुबह 9 बजे से रात के 9 बजे तक वैक्सीन लगाई जाएगी। दिल्ली सरकार का कहना है कि "हमें पर्याप्त वैक्सीन मिले, तो हम तीन महीने में पूरी दिल्ली को वैक्सीन लगा सकते हैं।" मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पिछले कुछ दिनों में दिल्ली के अंदर कोरोना के केस में हुई बढ़ोतरी पर काबू पाने के लिए गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल का कहना है कि उनके पास जितनी वैक्सीन है वो उन्हें जल्द से जल्द लोगों तक पहुंचा रहे हैं। साथ ही सीएम केजरीवाल ने केंद्र सरकार से अपील की है कि उन्हें वैक्सीन की ज्यादा डोज प्रदान की जाए, ताकि वैक्सीनेशन को जल्द से जल्द पूरा किया जा सके। राज्य सरकारों को युद्ध स्तर पर वैक्सीनेशन की इजाजत दी जाए। उन्होंने कहा, "अगर केंद्र सरकार सबको वैक्सीन लगाने की छूट देती है और हमें पर्याप्त वैक्सीन मिलती है, तो हम 3 महीने में पूरी दिल्ली को वैक्सीन लगा सकते हैं।"
सीएम ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वैक्सीन लगवाने में हिचकिचाए नहीं, जो लोग भी योग्य हैं, वे वैक्सीन अवश्य लगवाएं। केजरीवाल ने कहा कि कोरोना केस में मामूली बढ़ोतरी हुई है, घबराने की कोई बात नहीं है। दिल्ली सरकार बहुत बारीकी से कोरोना की स्थिति पर नजर बनाए हुए है और सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।