
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 12, 2022 9:48 AM IST
Langya virus in China: चीन में एक नये वायरस लैंग्या वायरस (Langya virus) का पता चला है जो एक जूनोटिक वायरस है जिसका अर्थ है कि यह जानवरों से इंसानों में फैल सकता है। ताइवान की सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (सीडीसी) ने की तरफ से दावा किया गया है कि चीन में पाया गया जूनोटिक लैंग्या वायरस से अब तक 35 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि की गयी है। वहीं, ताइपे की प्रेस रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वायरस चीन के शेडोंग और हेनान राज्यों में पाया गया है। (Langya virus found in China)
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ताइवान CDC के उप महानिदेशक चुआंग जेन-हिसियांग ने कहा है कि, फिलहाल अभी तक तो जानवरों से इस वायरस के इंसानों में प्रसार का कोई मामला सामने नहीं आया है। पर यह वायरस पशुओं से इंसानों में फैल रहा है। वहीं, फिलहाल इसकी जांच की जा रही है कि लैंग्या वायरस के मनुष्यों में फैलने का खतरा कितना ज्यादा है या इसकी आशंका कितनी है। एक सीरोलॉजिकल सर्वे की रिपोर्ट में बताया गया है कि, इकट्ठा किए गए सैम्पल्स में से तकरीबन 2 फीसदी बकरियों और 5 फीसदी कुत्तों में लैंग्या वायरस से संक्रमण के लक्षण देखे गए हैं और संक्रमण की पुष्टि की जा चुकी है। फिलहाल स्वास्थ्य इकाइयों द्वारा वायरस के प्रसार की गति पर नजर रखी जा रही है।
जानकारों के अनुसार, चीन में अब तक पाए गए 35 मरीजों में यह संक्रमण उनके घरवालों या किसी संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आने से नहीं फैला है। इन लोगों के आसपास किसी अन्य व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टी नहीं हुई थी या किसी में लक्षण नहीं दिखायी दिए थे। 35 संक्रमितों में से 26 लोगों में थकान और तेज बुखार के साथ-साथ, खांसी, भूख न लगने जैसे लक्षण दिखायी दिए। इन लोगों में मसल्स पेन, उल्टी और सिरदर्द जैसी परेशानियां भी देखने को मिली।