Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
अधिकांश लोग उम्र बढ़ने के साथ ही निराशा में डूबने लगते हैं, वे इसे बुढ़ापे से जोड़कर देखते हैं। इसलिए जब उनसे कोई उनकी उम्र पूछता है तो वे इसे छुपाने लगते हैं। जबकि उम्र का बढ़ना आपके स्वास्थ्य ही नहीं सौंदर्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। विशेषज्ञ तो मानते हैं कि इसका ताल्लुक ब्रेन पावर से भी है।
यह भी पढ़ें – सेलिब्रिटी डायटीशियन रूजुता दिवेकर से जानें बच्चों के लिए हेल्दी ईटिंग टिप्स
कॉन्फिडेंस का बढ़ना
उम्र के अनुसार जो चीज सबसे ज्यादा इम्प्रूव होती है वो है कॉन्फिडेंस का बढ़ना। हर किसी को छोटे में ये कम उम्र में लोगों से बात करने पर हिचकिचाहट होती थी, स्टेज पर जाने से डर लगता था, इंटरव्यू में नर्वस होते थे... आदि। लेकिन जैस-जैसे आपकी उम्र बढ़ते जाती है आपका कॉन्फिडेंस भी बढ़ता जाता है।
यह भी पढ़ें – इन कारणों से होता है महिलाओं के पेट के निचले हिस्से में दर्द, रहें सावधान !
बढ़ जाती है खूबसूरती
जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है उसका सबसे ज्यादा असर त्वचा पर पड़ता है। उम्र के बढ़ने के दौरान स्कीन में से ऑयल हटते जाता है और स्कीन ड्राय व अच्छी होने लगती है। उम्र के अनुसार सेबेससियस ग्लैंड में से ऑयल का कम रिसाव होता है जिससे ऑयली स्कीन की समस्या उम्र बढ़ने के दौरान खत्म हो जाती है।
यह भी पढ़ें – विश्व ल्यूपस दिवस 2019 : ल्यूपस से ग्रस्त लोगों के बचपन में होते हैं ज्यादा खराब अनुभव: शोध
मेमोरी पावर
अधिकतर लोगों का मानना होता है कि उम्र के अनुसार दिमाग की ताकत कम हो जाती है । लेकिन इश्यू ऑफ साइकोलॉजीकल साइंस के अप्रैल 2015 के रिसर्च के अनुसार हमारी कॉग्नीटिव स्कील, जिसमें नाम, नये शब्द, सूचनाएं आदि याद करना, उम्र के साथ बढ़ते जाती है। शोधकर्ताओं के अनुसार भूलने की बीमारी साछ साल से शुरू होती है। यह रिसर्च 50,000 लोगों के आईक्यू और मेमोरी टेस्ट को लेकर किया गया है जिसमें बच्चे, यूथ और बूढ़े, तीनों शामिल थे।
माइग्रेन्स को कहें बाय
उम्र बढ़ने के साथ माइग्रेन की समस्या ठीक हो जाती है। यूनाइटेड किंगडम के माइग्रेन ट्रस्ट के माइग्रेन रिसर्च चैरिटी के अनुसार सारे केसेस में तो ऐसा नहीं, लेकिन 40 प्रतिशत लोगों ने माना है कि उनकी उम्र के अनुसार माइग्रेन की समस्या खत्म हो गई है।
कम नींद आना
उम्र बढ़ने का सबसे ज्यादा फायदा होता है कि आपके पास काम करने के लिए ज्यादा समय होता है क्योंकि उम्र बढ़ने के साथ नींद कम आती है। खासकर तो एक उम्र के बाद दिन में नींद आती ही नहीं जिससे काम करने का बहुत सा समय आपके पास बच जाता है।