
... Read More
Written By: Pallavi Kumari | Published : May 18, 2022 10:20 AM IST
North Korea COVID-19 outbreak: उत्तर कोरिया इस समय कोरोना वायरस की चपेट में है और खबरों की मानें तो ये देश कोरोना की पहली लहर का सामना कर रहा है। लेकिन उत्तर कोरिया के राष्ट्रपति किंग जॉन अब भी इसे पूरी तरह से कोरोना महामारी का प्रकोप मानने से इंनकार कर रहे हैं। जबकि हालिया, रिपोर्ट की मानें तो, उत्तर कोरिया में फिलहाल 17 लाख से अधिक लोगों ने COVID जैसे लक्षण है, जो जिनमें से 14 लाख से ज्यादा लोगों को सिर्फ बुखार है और दूसरे बाकि लोगों में दूसरे लक्षण हैं। इसके साथ ही अब तक 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
राज्य मीडिया कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) ने मंगलवार को कथित तौर पर संकेत दिया कि चिकित्सा आपूर्ति के वितरण के लिए देश की सेना के मेडिकल कोर को बुलाया गया था।जबकि उत्तर कोरिया में अब तक कितने लोगों ने वायरस के लिए पॉजिटिव टेस्ट किया है, इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। बस प्योंगयांग ने सूचित किया है " वे अधिकतम आपातकालीन महामारी रोकथाम प्रणाली" की प्लानिंग के तहत काम कर रहे हैं। हालांकि, स्थिति को देखते हुए एक्सपर्ट का मानना है कि उत्तर कोरिया में ज्यादातर लोग कोरोना (north korea covid cases) के चलते बीमार चल रहे हैं।
बता दें कि इस समय देश में स्थिति ये है कि यहां ज्यादातर लोगों को कोरोना की वैक्सीन नहीं लगी है। इसके अलावा यहां कि एक बड़ी आबादी का हिस्सो कुपोषण और खराब स्वास्थ्य व्यवस्थाओं से लड़ते हुए जी रहा है। यहां तक एंटीवायरल दवाइयों और आईसीयू बैड्स तक की कमी है। ऐसे में एक्सपर्ट्स का डर है कि ये देश इस खसता हाल स्वास्थ्य व्यवस्था के साथ इस महामारी से कैसे लड़ेगा।
इधर देश जहां कोरोना से बेहाल है वहीं उत्तर कोरिया के राष्ट्रपति किम जोंग-उन ने सरकारी स्वास्थ्य अधिकारियों को गैर-जिम्मेदाराना रवैए के लिए फटकार लगाई है। यह कहते हुए कि आयोजन में उनकी कमी से चिकित्सा आपूर्ति में कमी आ रही थी, उन्होंने इन सबके लिए सरकारी अधिकारियों को जिम्मेदार बताया। साथ ही एक आपातकालीन आदेश दिया जिसमें फार्मेसियों को ओवरटाइम चलाने और आपूर्ति का वितरण शुरू करने के लिए राज्य चिकित्सा भंडार का निर्देश दिया गया था।
पिछले हफ्ते, राज्य मीडिया ने बताया कि राजधानी प्योंगयांग में ओमाइक्रोन वायरस का एक उप-संस्करण, जिसे बीए.2 के रूप में जाना जाता है, का पता चला था। इस बीच, समाचार एजेंसी ने कहा कि सभी व्यावसायिक गतिविधियों को इस तरह से आयोजित किया जाएगा कि प्रत्येक कार्य इकाई COVID-19 के प्रसार को रोकने में मददगार साबित हो।