Norovirus In Kerala : तिरुवनंतपुरम में लोअर प्राइमरी स्कूल के दो छात्र मिली नोरोवायरस पॉजिटिव, बच्चों में दिखे डायरिया और उल्टी जैसे लक्षण

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नोरोवायरस दूषित खाने और पानी से फैलता है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि नोरोवायरस आमतौर पर दो दिनों तक रहता है, लेकिन इसका अधिक प्रभाव नहीं होता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 6, 2022 11:42 AM IST

Norovirus In Kerala : देश में एक बार फिर से कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच अब नोरोवायरस चिंता का विषय बन गया है। भारत के तटवर्ती राज्य केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में नोरोवायरस से संक्रमण के दो मामले सामने आए हैं। शहर के विझिंजम में लोअर प्राइमरी स्कूल के दो छात्र नोरोवायरस पॉजिटिव (Norovirus Positive) पाए गए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, पीडि़त बच्चों में डायरिया और उल्टी जैसे लक्षण दिखायी दिए। मिली जानकारी के अनुसार,  उल्टी की शिकायत के बाद स्कूल के 42 छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद जब उनके सैंपल की जांच की गई तो दो छात्रों की रिपोर्ट नोरोवायरस पॉजिटिव पायी गयी।

क्यों और कैसे फैलता है नोरोवायरस?

समाचार एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, नोरोवायरस संक्रमण से पॉजिटिव पाए गए दोनों छात्र उचकाड़ा के एलएमएलपी स्कूल में पढ़ते हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नोरोवायरस दूषित खाने (contaminated food) और पानी (water) से फैलता है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि नोरोवायरस आमतौर पर दो दिनों तक रहता है, लेकिन इसका अधिक प्रभाव नहीं होता है।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि नोरोवायरस से पीड़ित व्यक्ति में डिहाइड्रेशन की शिकायत  (Dehydration) भी हो सकती है। संक्रमण से ठीक होने के बाद मरीज का शरीर तकरीबन एक सप्ताह तक कमजोर महसूस कर सकता है।

वहीं, नोरोवायरस संक्रमण से बचाव के उपायों के बारे में  नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (Centers for Disease Control and Prevention) की तरफ से लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गयी है। नोरोवायरस से बचाव (preventing Norovirus) के लिए सीडीसी द्वारा सलाह दी गयी है कि,

  • लोग हाइजिन (Hygrine) का ध्यान रखें और  नियमित रूप से हाथ धोते (Handwashing) रहें।
  • फलों और सब्जियों का सेवन करने से पहले उन्हें गर्म पानी (washing fruits  and vegetables with warm water) में अच्छी तरह से धोएं और उसके बाद  ही उनका इ्स्तेमाल करें।

(आईएएनएस)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source