
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : April 23, 2022 2:33 AM IST
Delhi govt's new guidelines for schools: राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद दिल्ली सरकार ने सभी स्कूलों के लिए एक नई एसओपी जारी की है। राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए इन दिशानिर्देशों में स्कूलों में क्वारंटीन रूम बनाने और पेरेंट्स टीचर मीटिंंग करने से जुड़े निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने, मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग जैसे नियमों का पालन करने के साथ-साथ, स्कूलों का सैनिटाइजेशन कराने जैसे सुरक्षा उपायों पर जोर दिया गया है। वहीं, एहतियात के तौर पर बच्चों को लंच शेयर करने से मना किया गया है।
समाचार एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, एक्सपर्ट्स से विचार-विमर्श के बाद स्कूलों के लिए कोविड-19 की रोकथाम और प्रबंधन के लिए यह एसओपी निर्धारित की गई है। दिल्ली सरकार का कहना है कि स्कूल प्रबंधन द्वारा उनका सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए।इन नये निर्देशों के अनुसार,
दिल्ली सरकार के मुताबिक स्कूलों को कोरोनावायरस की रोकथाम के लिए दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करना होगा। एसओपी का कितना पालन हो रहा है इस पर नजर रखी जाएगी और नियमों का उल्लंघन होने पर जुर्माने का प्रावधान किया जाएगा। बता दें कि, दिल्ली और एनसीआर के कई स्कूलों में भी बच्चों और टीचर्स में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गयी है। हालांकि, अभी तक स्कूलों को बंद करने से जुड़ा कोई निर्णय नहीं लिया गया है। इस बारे में दिल्ली सरकार का कहना है कि स्थिति का आकलन करने के बाद यह पता चला है कि स्थिति अभी इतनी गंभीर नहीं है कि स्कूलों को बंद किया जाए। इसीलिए, दिल्ली में फिलहाल ऑफलाइन कक्षाएं चालू रहेगी और स्कूलों को बंद नहीं किया जाएगा।
(आईएएनएस)