
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : June 4, 2021 6:22 PM IST
दिल्ली में 60 लाख से ज्यादा लोगों को लग चुकी वैक्सीन
दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) द्वारा किए गए एक अध्ययन में यह पाया गया है कि, अप्रैल-मई 2021 महीने में वैक्सीन लगने के बाद जो लोग दोबारा कोरोना से संक्रमित हुए हैं, उनमें किसी भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई है। अध्ययन के आधार पर यह कहा गया है कि यदि कोई व्यक्ति वैक्सीन लगवाने के बाद संक्रमित होता है तो इसे एक सफल संक्रमण के तौर पर देखा जा सकता है।
खबरों के मुताबिक, एम्स के अध्ययन में कहा गया है कि, इतने अधिक संक्रमण होने के बावजूद उन लोगों की मृत्यु नहीं हुई जिन्होंने वैक्सीन लिया था। वैक्सीन लेने के बाद संक्रमित हुए 63 मरीजों में से 36 मरीजों को दो डोज मिली थी जबकि 27 लोगों को कोरोना वैक्सीन की कम से कम एक डोज मिली। इनमें 10 मरीजों ने कोवीशील्ड की डोज ली जबकि 53 को वैक्सीन दी गई।
एम्स की रिपोर्ट के अनुसार मरीजों में एंटीबॉडी उपलब्ध थी फिर भी वे संक्रमित हुए और अन्य मरीजों की तरह ही अस्पताल में भर्ती हुए। वहीं सीडीसी का कहना है कि वैक्सीनेशन के बाद कुछ लोग ही कोरोना से संक्रमित होते हैं अस्पताल में भर्ती होते हैं या फिर उनकी मृत्यु हो जाती है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.