मैगी में कोई राख (Ash) नहीं हैं, 100% सुरक्षित हैं: नेस्ले इंडिया 

क्या ऐसे विवाद सुनने के बाद भी आप अपने बच्चे को मैगी देना पसंद करेंगे?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : November 30, 2017 12:24 PM IST

एफएमसीजी कंपनी नेस्ले इंडिया ने शाहजहांपुर में मैगी के सैंपल के जांच में फेल होने और जिला प्रशासन द्वारा 45 लाख रुपये का जुर्माना लगाए जाने के बाद सफाई देते हुए कहा है कि मैगी को बनाने की प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर राख का प्रयोग नहीं किया जाता और यह 100 फीसदी सुरक्षित है। नेस्ले इंडिया के प्रवक्ता ने ईमेल के जरिए एक बयान में कहा, "हम अपने उपभोक्ताओं को दोबारा आश्वस्त करना चाहते हैं कि मैगी नूडल्स 100 फीसदी सुरक्षित हैं। हम दृढ़ता से दोहराते हैं कि इसे बनाने की प्रक्रिया में कहीं भी राख का इस्तेमाल नहीं किया जाता।"

बुधवार को शाहजहांपुर जिला प्रशासन ने मैगी के जांच में फेल होने पर कंपनी पर 45 लाख रुपये जबकि वितरक पर 17 लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाया था। नेस्ले इंडिया के प्रवक्ता के मुताबिक, "हमें अभी तक जांच रिपोर्ट नहीं मिली है। इस संबंध में उपलब्ध सूचना से हमें यह पता चला कि संबद्ध नमूने साल 2015 के है और यह मामला नमूनों में राख पाए जाने से जुड़ा है।  उन्होंने बताया कि उनका नूडल्स ब्रांड नूडल्स, पास्ता और मसालों के लिए भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) द्वारा तय मानकों के अनुरूप है।  गौरतलब है कि जून 2015 में नेस्ले इंडिया ने एफएसएसएआई द्वारा मैगी पर प्रतिबंध लगाने के बाद मैगी को बाजार से वापस ले लिया था। हालांकि कई कानूनी लड़ाइयों के बाद नवंबर 2015 में मैगी नूडल्स को बाजार में फिर से उतारा गया था।

मैगी कई सालों से भारत के घर घर में जल्दी से बनने वाला मशहुर नाश्ता है। 2015 में जब मैगी पर पाबंदी आई थी तब भारत के बाजारों में मैगी की बिक्री में बड़ा नुकसान हुआ था। मैगी के कल के विवादों पर नेस्ले इंडिया ने मैगी की सुरक्षित है ऐसा बताया है। अब हम यहीं आशा करते इस विवादों के चलते किसी की जीवित हानि ना हो और मैगी सभी को खाने के लिये सुरक्षित रहे।

अगर मैगी पर रोक लगाया जाता है तो आप क्या खायेंगे !! ये जल्दी बननेवाले हेल्दी स्नैक का जरुर आनंद लिजिये

चित्र स्रोत: Wikicommons

सौजन्य: IANS

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.