Nitin Gadkari Faints On Stages: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मंच पर हुए बेहोश, अब स्थिर है तबियत

महाराष्ट्र के यवतमाल से आ रही है कि यहां एक चुनाव प्रचार सभा में गडकरी की बेहोश हो गए। प्रचार के दौरान ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और गडकरी को चक्कर आ गया जिसके बाद वह मंच पर ही गिर गए।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : April 24, 2024 5:34 PM IST

Nitin Gadkari fall unconscious on stage: केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता नितिन गडकरी (Nitin Gadkari, Union Minister ) एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर ही बेहोश हो गए। खबर महाराष्ट्र (Maharashtra) के यवतमाल से आ रही है कि यहां एक चुनाव प्रचार सभा में गडकरी की बेहोश हो गए। प्रचार के दौरान ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और गडकरी को चक्कर आ गया जिसके बाद वह मंच पर ही गिर गए। मिली जानकारी के अनुसार, गडकरी यवतमाल (Yavatmal) में प्रचार के लिए गए थे जहां उन्हें चक्कर आ गया और वे गिर गए। बताया जा रहा है कि गर्मी की वजह से वे बेहोश हो गए थे। हालांकि, अब नितिन गडकरी की तबीयत स्थिर है।

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने अपने स्वास्थ्य (Nitin Gadkari health update) के बारे में सोशल मीडिया पर लिखकर लोगों को जानकारी  भी दी-

कुछ साल पहले भी मंच पर खराब हो चुकी है तबीयत

बता दें कि इससे पहले भी नितिन गडकरी के साथ ऐसा हो चुका है जहां वे एक कार्यक्रम के दौरान बेहोश हो गए थे। साल 2018 में महाराष्ट्र के ही अहमदनगर (Ahmedanagar) जिले में एक कार्यक्रम के दौरान नितिन गडकरी अचानक बेहोश हो गएथे।

ब्लड शुगर लेवल कम होने की वजह से बेहोश हुए थे गडकरी

साल 2018 में मंच पर बेहोश होने के बाद पता चला था कि नितिन गडकरी का ब्लड शुगर लेवल कमहो गया था (Fainting due to low blood sugar level) और उसी की वजह से वे बेहोश को गए थे। हालांकि, तब उन्हें पेड़ा खिलाया गया और पानी पिलाया गया था। जिसके बाद उन्हें बेहतर महसूस हो रहा था।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source