Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
जब कोई किसी मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं जैसे- चिंता, तनाव और अवसाद से जूझ रहा होता है तो आपने मन की बात किसी से कह नहीं पाता, ऐसे में निर्वाणा एप्लीकेशन बहुत काम की चीज है। के माध्यम से ना सिर्फ आप अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हैं बल्कि यहां आपको मेंटल हेल्थ सपोर्ट भी प्रदान करता है जिससे आप अपने मन को हल्का कर पाते हैं और मानसिक समस्याओं से होने वाली अन्य दूसरी परेशानियों से खुद को बचा लेते हैं। यह मोबाइल एप्लीकेशन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक के द्वारा काम करता है जो किसी व्यक्ति की परेशानियों को समझने में आसान बनाता है।
निर्वाणा ऐप एक ऐप है जो आपके मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल करने में मदद करता है। इस ऐप में पर्सनल मेंटल हेल्थ सपोर्ट प्रदान करके यह वादा किया गया है कि यह उपयोगकर्ताओं को एक स्वस्थ और खुशहाल जीवन जीने में मदद करेगा। यह ऐप अब आप Google Play Store, App Store और डेस्कटॉप पर डाउनलोड कर सकते हैं। यह ऐप सामुदायिक सुविधा भी प्रदान करता है जो उपयोगकर्ताओं को स्वतंत्र रूप से खुद को अभिव्यक्त करने के लिए एक सुरक्षित स्थान प्रदान करता है। इसमें व्यक्तिगत परामर्श, न्यूरो गेम, ध्यान, योग वीडियो, समूह ध्यान और समान विचारों वाले लोगों की एक सहायक समुदाय शामिल हैं।
निर्वाणा टीम मानती है कि, मानसिक स्वास्थ्य शारीरिक स्वास्थ्य के समान महत्वपूर्ण होता है और अच्छा मानसिक स्वास्थ्य हमारी हर कार्य, सोच या बोली पर असर डालता है। ऐप सभी के लिए उपलब्ध, किफ़ायती और सुविधाजनक मेंटल हेल्थ सपोर्ट करने का लक्ष्य रखता है। यह ऐप एआई-पावर्ड टेक्नोलॉजी के आधार पर उपयोगकर्ताओं के अनुभव को व्यक्तिगत बनाता है और समस्याओं के समाधान में मदद करता है। निर्वाणा एप्लिकेशन जो मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के लिए एक विश्वसनीय और प्राइवेट प्लेटफार्म है जो सलाहकारों और मनोवैज्ञानिकों की सलाह से उपयोगकर्ताओं को हर कदम पर गाइड करता है। यह उन लोगों के लिए विशेष रूप से उपयुक्त है जो संसाधनों की कमी के कारण सहायता तक पहुंच नहीं पा रहे हैं।
निर्वाणा टीम कहती है कि "हम लोग मनोवैज्ञानिक समस्याओं से पीड़ित लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर प्रयास करते हैं, विशेष रूप से उन लोगों के लिए जो संसाधनों की कमी के कारण सहायता नहीं पा रहे हैं, हमारा लक्ष्य है कि सभी के लिए उच्च गुणवत्ता वाले मेंटल हेल्थ सपोर्ट सस्ता, सुविधाजनक और सुलभ होना चाहिए।"
इसलिए, जो लोग खुश और स्वस्थ जीवन जीने की इच्छा रखते हैं, वे निर्वाणा ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।